भारत में ऐसे लोग कम हैं, जनकी दखल राजनीति और उद्योग में एक जैसी रही है। जिंदल स्टील के चेयरमैन नवीन जिंदल इनमें से एक हैं। वह इंडिया की एक बड़ी स्टील कंपनी का चेयरमैन होने के अलावा कुरुक्षेत्र के सांसद (लोकसभा) हैं। मनीकंट्रोल से बातचीत में उन्होंने उद्योग और राजनीति के बारे में कई दिलचस्प बातें बताईं। उन्होंने बताया कि वह कैसे दोनों जिम्मेदारियों को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। उन्हें भरोसा है कि जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने जा रही है। उन्होंने अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ के बारे में भी कई बातें बताईं।
