Get App

Layoffs: मुनाफा खा गए चीन के सस्ते प्रोडक्ट, स्याही बनाने वाली कंपनी ने निकाले 2000 से ज्यादा कर्मचारी

Layoffs: प्रमोटर फैमिली से ताल्लुक रखने वाले और कंपनी में एग्जीक्यूटिव व्यक्ति का कहना है कि चीन के मैन्युफैक्चरर्स से मिल रही कड़ी टक्कर की वजह से कंपनी का मुनाफा बेहद कम हो गया है। उसकी भरपाई करना नामुमकिन है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Apr 29, 2026 पर 10:39 AM
Layoffs: मुनाफा खा गए चीन के सस्ते प्रोडक्ट, स्याही बनाने वाली कंपनी ने निकाले 2000 से ज्यादा कर्मचारी
स्याही बनाना कंपनी का फैमिली बिजनेस है।

चीन से आने वाले सस्ते प्रोडक्ट्स की मार भारतीय कंपनियों पर लगातार पड़ रही है। हाल ही में स्याही बनाने वाली एक कंपनी को अपने 3 में से 2 प्लांट बंद करने पड़े। साथ ही 2,000 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकालना पड़ा। कंपनी पिछले 3 सालों से घाटे में चल रही थी। स्याही बनाना कंपनी का फैमिली बिजनेस है। कंपनी के एक सीनियर एग्जीक्यूटिव ने Reddit पर एक पोस्ट में कहा कि बढ़ते ऑपरेशनल खर्चों की वजह से कर्मचारियों की छंटनी करना जरूरी हो गया था।

एग्जीक्यूटिव के पिता और बड़े भाई कंपनी के मैनेजमेंट से जुड़े फैसले लेते हैं। उन्होंने बताया कि इस छंटनी का असर 1,934 स्थायी कर्मचारियों और लॉन्ग टर्म कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले 896 मजदूरों पर पड़ा। Reddit पर यूजर ने लिखा, "मेरे पिता पिछले 34 सालों से यह बिजनेस चला रहे हैं, और मैं 5 साल पहले हमारी ओवरसीज टीम में शामिल हुआ था। मैं हाल ही में भारत आया हूं और अब चीफ ऑफ ऑपरेशंस के तौर पर काम कर रहा हूं।"

IT टीम को 72 लोगों से घटाकर किया जा रहा सिर्फ 8 लोगों का

आगे कहा, "हमारी हाल की मीटिंग में हमने अपने 2 प्लांट बंद करने का फैसला किया। इसके चलते, हमें कम से कम 1,934 स्थायी कर्मचारियों और लॉन्ग टर्म कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले 896 मजदूरों को नौकरी से निकालना पड़ रहा है। हमारी एक छोटी IT टीम भी है जिसमें 72 लोग हैं, जिसे काफी छोटा करके सिर्फ 8 लोगों का किया जा रहा है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें