Get App

CFI ने टाटा प्रोजेक्ट्स के MD विनायक पई को बनाया नेशनल काउंसिल का प्रेसिडेंट, जानिए डिटेल

Construction Federation of India: नव निर्वाचित नेशनल काउंसिल में देशभर की लीडिंग इन्फ्रॉस्ट्रक्चर कंस्ट्रक्शन कंपनियों के प्रतिनिधि भी शामिल हैं। इनमें प्रीकास्ट इंडिया इन्फ्रास्ट्रक्चर के मैनेजिंग डायरेक्टर अजीत भाटे और हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड के वाइस चेयरमैन अर्जुन धवन शामिल हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 09, 2024 पर 7:53 PM
CFI ने टाटा प्रोजेक्ट्स के MD विनायक पई को बनाया नेशनल काउंसिल का प्रेसिडेंट, जानिए डिटेल
कंस्ट्रक्शन फेडरेशन ऑफ इंडिया (CFI) ने टाटा प्रोजेक्ट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) विनायक पई को अपनी नेशनल काउंसिल का प्रेसिडेंट चुना है।

कंस्ट्रक्शन फेडरेशन ऑफ इंडिया (CFI) ने टाटा प्रोजेक्ट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) विनायक पई को अपनी नेशनल काउंसिल का प्रेसिडेंट चुना है। CFI ने रविवार को एक बयान में दो साल (2024-25 और 2025-26) के लिए नेशनल काउंसिल के गठन की घोषणा की। नेशनल काउंसिल ने टाटा प्रोजेक्ट्स के MD और CEO विनायक पई को प्रेसिडेंट चुना है। शापूरजी पालोनजी एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के ED एवं CEO अखिल गुप्ता को वाइस प्रेसिडेंट चुना गया है, जबकि पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड की डिप्टी डायरेक्टर प्रीति पटेल को कोषाध्यक्ष चुना गया है।

इन दिग्गजों को भी किया गया है शामिल

नव निर्वाचित नेशनल काउंसिल में देशभर की लीडिंग इन्फ्रॉस्ट्रक्चर कंस्ट्रक्शन कंपनियों के प्रतिनिधि भी शामिल हैं। इनमें प्रीकास्ट इंडिया इन्फ्रास्ट्रक्चर के मैनेजिंग डायरेक्टर अजीत भाटे और हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड के वाइस चेयरमैन अर्जुन धवन शामिल हैं।

दिनेशचंद्र आर अग्रवाल इंफ्राकॉन के डायरेक्टर हार्दिक अग्रवाल, एलएंडटी लिमिटेड के एम वी सतीश, जे कुमार इंफ्राप्रोजेक्ट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर नलिन गुप्ता, NCC लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट कृष्णम राजू पी, KEC इंटरनेशनल के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO विमल केजरीवाल और वेलस्पन एंटरप्राइजेज लिमिटेड के CEO योगेन लाल भी काउंसिल का हिस्सा हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें