Get App

Credit Suisse के 9000 एंप्लॉयीज पर छंटनी की तलवार, अभी और बढ़ सकता है आंकड़ा, UBS ने दिए भयावह संकेत

भारी दिक्कतों से जूझ रहे क्रेडिट स्विस (Credit Suisse) को इसका मुख्य प्रतिद्वंद्वी यूबीएस टेकओवर करेगा। हालांकि इसके एंप्लॉयीज को पूरी राहत नहीं मिली है और बैंक की 9 हजार नौकरियों में कटौती किया जा रहा है। हालांकि स्विस सरकार की पहल पर यूबीएस ग्रुप और क्रेडिट स्विस के बीच जो सौदा हुआ है, उसके बाद तो नौकरियों में कटौती की यह शुरुआत भर है और आखिरी आंकड़ा इससे भी कई गुना ज्यादा हो सकता है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 21, 2023 पर 11:40 AM
Credit Suisse के 9000 एंप्लॉयीज पर छंटनी की तलवार, अभी और बढ़ सकता है आंकड़ा, UBS ने दिए भयावह संकेत
स्विस सरकार की पहल पर क्रेडिट स्विस के टेकओवर के लिए यूबीएस ने हामी भर दी है। इस सौदे के बाद जो एंटिटी बनेगी, उसमें यूबीएस के चेयरमैन Colm Kelleher और यूबीएस के सीईओ Ralph Hamers अपने पदों पर बने रहेंगे।

भारी दिक्कतों से जूझ रहे क्रेडिट स्विस (Credit Suisse) को इसका मुख्य प्रतिद्वंद्वी यूबीएस टेकओवर करेगा। हालांकि इसके एंप्लॉयीज को पूरी राहत नहीं मिली है और बैंक की 9 हजार नौकरियों में कटौती किया जा रहा है। हालांकि न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग को सूत्रों ने बताया कि स्विस सरकार की पहल पर यूबीएस ग्रुप और क्रेडिट स्विस के बीच जो सौदा हुआ है, उसके बाद तो नौकरियों में कटौती की यह शुरुआत भर है और आखिरी आंकड़ा इससे भी कई गुना ज्यादा हो सकता है। दोनों बैंकों में पिछले साल के आखिरी तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक करीब 1.25 लाख एंप्लॉयीज हैं जिसमें से 30 फीसदी स्विटजरलैंड में हैं।

UBS की ये है योजना

यूबीएस के चेयरमैन Colm Kelleher का कहना है कि नौकरियों में कितनी कटौती होगी, इसके बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। हालांकि यूबीएस ने यह भी संकेत दिया है कि यह आंकड़ा बड़ा हो सकता है। रविवार को जारी बयान में इसने कहा कि 2027 तक दोनों बैकों यानी यूबीएस और क्रेडिट स्विस की सालाना लागत आधार में 800 करोड़ डॉलर (66 हजार करोड़ रुपये) से अधिक कटौती की योजना है। यह पिछले साल क्रेडिट स्विस के खर्च का लगभग आधा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें