Crypto Price: BitCoin की बढ़ी चमक लेकिन कम हुआ दबदबा, टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो में तेज हलचल

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज सुस्त रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ क्रिप्टो में तेज हलचल है। टॉप-10 के बाकी क्रिप्टो में एक फीसदी से कम ही हलचल है, चाहे वह रेड जोन में हों या ग्रीन जोन में। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक हल्की बढ़ी है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में इसकी स्थिति कमजोर हुई है

अपडेटेड May 20, 2024 पर 5:05 PM
Story continues below Advertisement
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.04 फीसदी कमजोर हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 54.51 फीसदी हिस्सेदारी है।

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज सुस्त रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ क्रिप्टो में तेज हलचल है। सोलाना (Solana) में तीन फीसदी से अधिक तेजी है। टॉप-10 के बाकी क्रिप्टो की बात करें तो सभी में एक फीसदी से कम ही हलचल है, चाहे वह रेड जोन में हों या ग्रीन जोन में। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक हल्की बढ़ी है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में इसकी स्थिति कमजोर हुई है। एक बिटकॉइन अभी 0.19 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 67,278.26 डॉलर (56.04 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।

दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक भी बढ़ी है, लेकिन आधे फीसदी से कम ही। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.26% की तेजी आई है और यह 2.43 लाख करोड़ डॉलर (202.39 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

वीकली टॉप-10 का सिर्फ दो क्रिप्टो रेड


अब वीकली बात करें तो टॉप-10 का सिर्फ दो क्रिप्टो-टॉनक्वॉइन और बीएनबी ही रेड है। इसमें से टॉनक्वॉइन एक हफ्ते में करीब 13 फीसदी और बीएनबी करीब 4 फीसदी टूटे हैं। वहीं दूसरी तरफ एक हफ्ते में सबसे अधिक सोलाना चढ़ा है। यह 23 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। इसके अलावा सात दिनों में बिटक्वॉइन और डॉगक्वॉइन 7-7 फीसदी से अधिक, कार्डानो और एथेरियम 5-5 फीसदी से अधिक और एक्सआरपी डेढ़ फीसदी से अधिक उछले हैं। इस दौरान यूएसडी क्वॉइन और टेथर लगभग फ्लैट रहे।

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 6082 करोड़ डॉलर (5.07 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 29.33% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.04 फीसदी कमजोर हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 54.51 फीसदी हिस्सेदारी है।

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 67,278.26 डॉलर 0.19%
एथेरियम (Ethereum) 3,109.05 डॉलर 0.40%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर 0.00%
बीएनबी (BNB) 574.24 डॉलर (-) 0.90%
सोलाना (Solana) 178.61 डॉलर 3.85%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर 0.01%
एक्सआरपी (XRP) 0.5128 डॉलर (-) 0.92%  
टॉनक्वॉइन (TonCoin) 6.40 डॉलर (-) 0.89%
डॉगक्वॉइन (DogeCoin) 0.1523 डॉलर 0.27%
कार्डानो (Cardano) 0.4683 डॉलर (-) 1.57%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो जैसे डिजिटल एसेट्स में निवेश किया है? जानिए बच्चों को उसका मालिकाना हक ट्रांसफर करने का क्या प्रोसेस है

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।