Crypto Price: BitCoin की बढ़ी चमक, Ethereum में 2% की गिरावट, चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो के भाव

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान दिख रहा है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के जो क्रिप्टो ग्रीन हैं, उनमें करीब 8 फीसदी तक की तेजी है तो जिनमें गिरावट है, वे तीन फीसदी से अधिक टूट गए हैं। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह करीब डेढ़ फीसदी मजबूत हुआ है और क्रिप्टो मार्केट में इसकी स्थिति भी मजबूत हुई है

अपडेटेड Jan 24, 2024 पर 3:10 PM

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान दिख रहा है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के जो क्रिप्टो ग्रीन हैं, उनमें करीब 8 फीसदी तक की तेजी है तो जिनमें गिरावट है, वे तीन फीसदी से अधिक टूट गए हैं। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह करीब डेढ़ फीसदी मजबूत हुआ है और क्रिप्टो मार्केट में इसकी स्थिति भी मजबूत हुई है। एक बिटकॉइन अभी 1.49 फीसदी की तेजी के साथ 39,967.36 डॉलर (33.22 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।

वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक 2 फीसदी से अधिक फीकी हुई है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.62% की तेजी आई है और यह 1.56 लाख करोड़ डॉलर (129.67 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

Softbank ने Paytm में बेच दी अपनी 2% और हिस्सेदारी, अब इतनी रह गई होल्डिंग


टॉप-10 में सिर्फ एक क्रिप्टो ग्रीन

अब वीकली बात करें तो टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो ग्रीन- यूएसडी क्वॉइन है लेकिन इसमें भी मामूली ही बढ़त है। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में सबसे अधिक एवालांचे टूटा है और यह करीब 14 फीसदी कमजोर हुआ है। इस दौरान एथेरियम 12 फीसदी से अधिक, सोलाना और कार्डानो 11-11 फीसदी से अधिक, एक्सआरपी 10 फीसदी, बिटक्वॉइन करीब 7 फीसदी, बीएनबी 5 फीसदी से अधिक और डोजेक्वॉइन करीब एक फीसदी टूटा है। टेथर में मामूली गिरावट है।

₹120 रुपये का डिविडेंड! Aster DM के शेयरहोल्डर्स को इस सौदे का मिलेगा तगड़ा फायदा

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 39,967.36 डॉलर 1.49%
एथेरियम (Ethereum) 2,236.89 डॉलर (-) 2.34%
टेथर (Tether) 0.9993 डॉलर (-) 0.03%
बीएनबी (BNB) 293.55 डॉलर (-) 3.55%
सोलाना (Solana) 86.73 डॉलर 6.89%
एक्सआरपी (XRP) 0.5144 डॉलर 0.23%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर (-) 0.02%
कार्डानो (Cardano) 0.4712 डॉलर 1.19%
डोजेक्वॉइन (DogeCoin) 0.07995 डॉलर 2.02%
एवालांचे (Avalanche) 30.67 डॉलर 7.70%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 72.74 करोड़ डॉलर (6.05 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 8.24% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.34 फीसदी मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 50.35 फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।