Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में सुस्ती, टॉप-10 के सिर्फ एक करेंसी में तेज हलचल

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज काफी फीका रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो में ही तेज हलचल है लेकिन यह 2 फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है। वहीं बाकी क्रिप्टो में चाहे वह रेड हों या ग्रीन, उनमें एक फीसदी से कम ही हलचल है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह मामूली रूप से ऊपर चढ़ा है

अपडेटेड Jan 25, 2024 पर 3:02 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.08 फीसदी मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 50.45 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज काफी फीका रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो-डोजेक्वॉइन (DogeCoin) में ही तेज हलचल है लेकिन यह 2 फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है। वहीं बाकी क्रिप्टो में चाहे वह रेड हों या ग्रीन, उनमें एक फीसदी से कम ही हलचल है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह मामूली रूप से ऊपर चढ़ा है और क्रिप्टो मार्केट में इसकी स्थिति भी हल्की बढ़ी है। एक बिटकॉइन अभी 0.17 फीसदी की तेजी के साथ 40,106.96 डॉलर (33.33 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।

वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक करीब आधे फीसदी फीकी हुई है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.05% की तेजी आई है और यह 1.56 लाख करोड़ डॉलर (129.64 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

सिकुड़ रहा Nokia का भारतीय कारोबार, 33% गिर गया सेल्स, अब आगे ये है रुझान


टॉप-10 में सिर्फ दो क्रिप्टो ग्रीन

अब वीकली बात करें तो टॉप-10 का सिर्फ दो क्रिप्टो ग्रीन- टेथर और यूएसडी क्वॉइन है लेकिन ये भी लगभग फ्लैट ही हैं। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में सबसे अधिक एवालांचे टूटा है और यह करीब 15 फीसदी कमजोर हुआ है। इस दौरान सोलाना 13 फीसदी, एथेरियम 12 फीसदी से अधिक, एक्सआरपी करीब 10 फीसदी, कार्डानो 9 फीसदी से अधिक, बिटक्वॉइन और बीएनबी 6-6 फीसदी से अधिक और डोजेक्वॉइन करीब 3 फीसदी टूटे हैं।

Why Market Fall: इन छह वजहों से टूट गया Sensex-Nifty, मार्केट की भारी उठा-पटक का ऐसे उठाएं फायदा

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 40,106.96 डॉलर 0.17%
एथेरियम (Ethereum) 2,228.92 डॉलर (-) 0.41%
टेथर (Tether) 0.9995 डॉलर 0.03%
बीएनबी (BNB) 291.74 डॉलर (-) 0.61%
सोलाना (Solana) 87.44 डॉलर  0.81%
एक्सआरपी (XRP) 0.511 डॉलर (-) 0.66%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर (-) 0.02%
कार्डानो (Cardano) 0.4738 डॉलर 0.57%
एवालांचे (Avalanche) 30.38 डॉलर (-) 0.94%
डोजेक्वॉइन (DogeCoin) 0.07807 डॉलर (-) 2.36%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 4922 करोड़ डॉलर (4.09 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 31.74% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.08 फीसदी मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 50.45 फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।