Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। हालांकि मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के अधिकतर क्रिप्टो रेड जोन में हैं। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो दो दिन पहले यह पहली बार 74 हजार डॉलर के लेवल के काफी करीब पहुंचा था। उससे यह काफी नीचे आ चुका है लेकिन आज कुछ रिकवरी दिख रही है। एक बिटकॉइन अभी 0.42 फीसदी के उछाल के साथ 68,177.82 डॉलर (56.51 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।
