Crypto Price: BitCoin की बढ़ी चमक, टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो में गिरावट का दबाव

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज रौनक दिख रहीहै। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो में ही गिरावट है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह करीब दो फीसदी मजबूत हुआ है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में इसकी स्थिति कमजोर हुई है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक भी एक फीसदी से अधिक बढ़ी है

अपडेटेड Mar 20, 2024 पर 5:17 PM
Story continues below Advertisement
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.34 फीसदी कमजोर हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 52.10 फीसदी हिस्सेदारी है।

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज रौनक दिख रहीहै। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो में ही गिरावट है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह करीब दो फीसदी मजबूत हुआ है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में इसकी स्थिति कमजोर हुई है। एक बिटकॉइन अभी 1.90 फीसदी की तेजी के साथ 63,669.44 डॉलर (52.96 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक भी एक फीसदी से अधिक बढ़ी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.33% की तेजी आई है और यह 2.38 लाख करोड़ डॉलर (195.64 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

वीकली टॉप-10 का सिर्फ तीन क्रिप्टो ग्रीन

अब वीकली बात करें तो टॉप-10 का सिर्फ तीन क्रिप्टो ही ग्रीन है। हालांकि इसमें से यूएसडी क्वॉइन में तेजी मामूली ही है। एक हफ्ते में सोलाना 13 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है तो एवालांचे में आधे फीसदी से अधिक तेजी आई है। वहीं दूसरी तरफ इस दौरान डोजेक्वॉइन 20 फीसदी से अधिक, कार्डानो करीब 20 फीसदी, एथेरियम करीब 19 फीसदी, बिटक्वॉइन और एक्सआरपी 13-13 फीसदी और बीएनबी करीब 11 फीसदी फिसला है जबकि टेथर में मामूली गिरावट है।


क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 16122 करोड़ डॉलर (13.37 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 8.19% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.34 फीसदी कमजोर हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 52.10 फीसदी हिस्सेदारी है।

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 63,669.44 डॉलर 1.90%
एथेरियम (Ethereum) 3,258.29 डॉलर  1.46%
टेथर (Tether)  0.9996 डॉलर 0.03%
बीएनबी (BNB) 533.69 डॉलर 6.30%
सोलाना (Solana) 173.86 डॉलर 1.45%
एक्सआरपी (XRP)  0.598 डॉलर  2.80%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin)  1.0 डॉलर 0.02%
कार्डानो (Cardano) 0.6114 डॉलर 2.04%
एवालांचे (Avalanche) 53.82 डॉलर (-) 2.63%
डोजेक्वॉइन (DogeCoin)  0.1356 डॉलर  7.79%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

Bonus Share का ऐलान होते ही Anup Engineering के शेयर धड़ाम, रिकॉर्ड हाई से 9% टूटकर बंद

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।