Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में रौनक, BitCoin की बढ़ी चमक, Ethereum में 8% का उछाल

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज रौनक दिख रही है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सभी क्रिप्टो ग्रीन हैं। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह 5 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में इसकी स्थिति कमजोर हुई है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक भी आठ फीसदी से अधिक बढ़ी है

अपडेटेड Mar 21, 2024 पर 5:18 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.22 फीसदी कमजोर हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 51.89 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज रौनक दिख रही है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सभी क्रिप्टो ग्रीन हैं। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह 5 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में इसकी स्थिति कमजोर हुई है। एक बिटकॉइन अभी 5.56 फीसदी की तेजी के साथ 66,873.59 डॉलर (55.59 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक भी आठ फीसदी से अधिक बढ़ी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 6.78% की तेजी आई है और यह 2.54 लाख करोड़ डॉलर (211.13 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

वीकली टॉप-10 का सिर्फ दो क्रिप्टो ग्रीन

अब वीकली बात करें तो टॉप-10 का सिर्फ दो क्रिप्टो ही ग्रीन है। हालांकि इसमें से एक यूएसडी क्वॉइन में तेजी मामूली ही है। एक हफ्ते में सोलाना करीब 12 फीसदी मजबूत हुआ। वहीं दूसरी तरफ इस दौरान कार्डानो करीब 19 फीसदी, डोजेक्वॉइन 16 फीसदी से अधिक, एथेरियम करीब 11 फीसदी, एक्सआरपी करीब 10 फीसदी, बिटक्वॉइन 8 फीसदी से अधिक, बीएनबी 7 फीसदी से अधिक, एवालांचे 2 फीसदी से अधिक टूटा है। टेथर में मामूली गिरावट है।


क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 15221 करोड़ डॉलर (12.65 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 5.73% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.22 फीसदी कमजोर हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 51.89 फीसदी हिस्सेदारी है।

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 66,873.59 डॉलर 5.56%
एथेरियम (Ethereum) 3,531.45 डॉलर 8.38%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर 0.07%
सोलाना (Solana) 190.68 डॉलर 11.12%
बीएनबी (BNB) 562.66 डॉलर 5.94%
एक्सआरपी (XRP) 0.6162 डॉलर 3.26%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर   0.03%
कार्डानो (Cardano) 0.6357 डॉलर 4.77%
डोजेक्वॉइन (DogeCoin) 0.1515 डॉलर 13.42%
एवालांचे (Avalanche) 55.09 डॉलर 3.57%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

अब विदेशी ETF में नहीं डाल पाएंगे पैसे, SEBI ने इस कारण म्यूचुअल फंडों को दिया निर्देश

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।