Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज रौनक दिख रही है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ एक ही क्रिप्टो में तेज गिरावट है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक एक फीसदी से अधिक बढ़ी है और क्रिप्टो मार्केट में दबदबा भी बढ़ा है। एक बिटकॉइन अभी 1.09 फीसदी की तेजी के साथ 70,835.73 डॉलर (59.07 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक भी हल्की बढ़ी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.71% की तेजी आई है और यह 2.66 लाख करोड़ डॉलर (221.82 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।
वीकली टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो में तेज गिरावट
टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो में ही वीकली तेज गिरावट है। एक हफ्ते में सोलाना डेढ़ फीसदी से अधिक और एवालांचे एक फीसदी से अधिक कमजोर हुए हैं। इसके अलावा टेथर और यूएसडी क्वॉइन भी रेड जोन में हैं लेकिन इनमें गिरावट मामूली ही है। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में सबसे अधिक तेजी डोजेक्वॉइन में आई और यह करीब 42 फीसदी चढ़ा है। इसके बाद बिटक्वॉइन करीब 6 फीसदी, बीएनबी 4 फीसदी, कार्डानो ढाई फीसदी और एथेरियम एक फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। इस दौरान एक्सआरपी भी आधा फीसदी से अधिक उछला है।
टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान
सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय
क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 12020 करोड़ डॉलर (10.02 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 13.79% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.11 फीसदी मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 52.30 फीसदी हिस्सेदारी है।