Get App

Crypto Price: $71000 के नीचे आया BitCoin, टॉप-10 के इस क्रिप्टो में 16% का उछाल

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के जो क्रिप्टो ग्रीन जोन में हैं, उनमें 16 फीसदी तक की तेजी है तो दूसरी तरफ जो कमजोर हुए हैं, उनमें करीब 5 फीसदी तक की गिरावट आई है। हालांकि वीकली स्तर पर सिर्फ एक क्रिप्टो कमजोर हुआ है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक फीकी पड़ी है और यह 71 हजार डॉलर के नीचे आ गया है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 09, 2024 पर 5:06 PM
Crypto Price: $71000 के नीचे आया BitCoin, टॉप-10 के इस क्रिप्टो में 16% का उछाल
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.35 फीसदी कमजोर हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 52.42 फीसदी हिस्सेदारी है। (File Photo- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के जो क्रिप्टो ग्रीन जोन में हैं, उनमें 16 फीसदी तक की तेजी है तो दूसरी तरफ जो कमजोर हुए हैं, उनमें करीब 5 फीसदी तक की गिरावट आई है। हालांकि वीकली स्तर पर सिर्फ एक क्रिप्टो कमजोर हुआ है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक फीकी पड़ी है और यह 71 हजार डॉलर के नीचे आ गया है। क्रिप्टो मार्केट में इसकी स्थिति भी कमजोर हुई है। एक बिटकॉइन अभी 2.07 फीसदी की गिरावट के साथ 70,824.68 डॉलर (58.94 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।

वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक बढ़ी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.31% की गिरावट आई है और यह 2.66 लाख करोड़ डॉलर (221.36 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

वीकली टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो रेड

अब वीकली बात करें तो टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो ही रेड जोन में है। सात दिनों में सोलाना करीब डेढ़ फीसदी कमजोर हुआ है। वहीं दूसरी तरफ इस दौरान सबसे अधिक टॉनक्वॉइन उछला है और यह 38 फीसदी मजबूत हुआ है। इसके बाद एथेरियम करीब 11 फीसदी, बिटक्वॉइन 9 फीसदी, डोजेक्वॉइन 8 फीसदी से अधिक, एक्सआरपी और बीएनबी 5-5 फीसदी से अधिक और कार्डानो 5 फीसदी मजबूत हुए हैं। वहीं एक हफ्ते में टेथर और यूएसडी क्वॉइन में मामूली तेजी आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें