Crypto Price: BitCoin आया $73000 के नीचे, Ethereum की बढ़ी चमक, चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो का हाल

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो में ही तेज गिरावट है और एक क्रिप्टो में गिरावट मामूली ही है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह फिसलकर 73 हजार डॉलर के नीचे आ गया है और क्रिप्टो मार्केट में हिस्सेदारी भी घटकर 52 फीसदी से नीचे आ गई

अपडेटेड Mar 14, 2024 पर 5:05 PM
Story continues below Advertisement
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.21 फीसदी कमजोर हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 51.95 फीसदी हिस्सेदारी है।

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो में ही तेज गिरावट है और एक क्रिप्टो में गिरावट मामूली ही है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह फिसलकर 73 हजार डॉलर के नीचे आ गया है और क्रिप्टो मार्केट में हिस्सेदारी भी घटकर 52 फीसदी से नीचे आ गई। एक बिटकॉइन अभी 0.77 फीसदी की गिरावट के साथ 72,857.44 डॉलर (60.37 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक करीब ढाई फीसदी बढ़ी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.47% की गिरावट आई है और यह 2.75 लाख करोड़ डॉलर (227.85 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

वीकली टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो रेड

अब वीकली बात करें तो टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो- यूएसडी क्वॉइन ही रेड जोन में है लेकिन यह भी लगभग फ्लैट है। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में बीएनबी करीब 40 फीसदी उछला है। इस दौरान एवालांचे 32 फीसदी से अधिक, सोलाना करीब 23 फीसदी, डोजेक्वॉइन 16 फीसदी से अधिक, एक्सआरपी 10 फीसदी, बिटक्वॉइन 9 फीसदी से अधिक, कार्डानो 7 फीसदी से अधिक और एथेरियम करीब 5 फीसदी मजबूत हुआ है। इसके अलावा एक हफ्ते में टेथर में मामूली तेजी आई है।


क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 13432 करोड़ डॉलर (11.12 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 17.14% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.21 फीसदी कमजोर हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 51.95 फीसदी हिस्सेदारी है।

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 72,857.44 डॉलर (-) 0.77%
एथेरियम (Ethereum) 3,955.39 डॉलर 2.48%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर 0.01%
बीएनबी (BNB) 608.34 डॉलर 2.41%
सोलाना (Solana) 170.81 डॉलर 11.36%
एक्सआरपी (XRP) 0.6826 डॉलर (-) 1.11%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 0.9997 डॉलर (-) 0.03%
कार्डानो (Cardano) 0.791 डॉलर 3.88%
डोजेक्वॉइन (DogeCoin) 0.1816 डॉलर 6.72%
एवालांचे (Avalanche) 57.00 डॉलर 6.09%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

Multibagger Penny Stocks: 11 साल में करोड़पति, 11 महीने में 3 गुना रिटर्न, अब ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट प्राइस

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।