Crypto Price: जियोपॉलिटिकल टेंशन और अमेरिकी टैरिफ की आंच में गोल्ड पहली बार प्रति औंस $5000 के पार चला गया। सिर्फ यही नहीं वैश्विक स्तर पर चल रही भारी उथल-पुथल के बीच क्रिप्टो मार्केट में हाहाकार मच गया। मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो बिटकॉइन ईटीएफ से ताबड़तोड़ निकासी के चलते यह टूटकर $90 हजार के काफी नीचे आ गया और फिलहाल 0.92% की गिरावट के साथ $87,706.03 पर है। एक हफ्ते में यह 5.76% कमजोर हुआ है। सिर्फ बिटकॉइन ही नहीं, मार्केट कैप के हिसाब से दस सबसे बड़े क्रिप्टो में सभी में बिकवाली का भारी दबाव रहा और ये 10% तक टूट गए।
