Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज बिकवाली का काफी दबाव दिखा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बदले रुझान ने कोहराम मचा दिया है। लड़ाई बंद करने के विचार से पावर प्लांट्स तबाह करने की चेतावनी तक एकाएक ट्रंप के बदले रुख पर क्रिप्टो मार्केट में बिकवाली की आंधी चलने लगी। इस आंधी में मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) तो ऐसा फिसला कि एक बार तो यह $69000 के नीचे $$68,265.83 तक आ गया। निचले स्तर पर रिकवरी के बावजूद अभी भी इसमें 2% की गिरावट है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक भी डेढ़ फीसदी से अधिक फीकी पड़ी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.60% की गिरावट आई है और यह $2.38 लाख करोड़ (₹223.75 लाख करोड़) पर आ गया है।
