Get App

Crypto Price: फीके BitCoin का बढ़ा दबदबा, टॉप-10 क्रिप्टो का ऐसा है हाल

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज कोहराम मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से आज टॉप-10 के सिर्फ तीन क्रिप्टो ही ग्रीन जोन में हैं। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह डेढ़ फीसदी से अधिक टूटकर 52 हजार डॉलर के नीचे आ गया। हालांकि क्रिप्टो मार्केट में इसका दबदबा बढ़ा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक मामूली रूप से घटी है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Feb 21, 2024 पर 5:02 PM
Crypto Price: फीके BitCoin का बढ़ा दबदबा, टॉप-10 क्रिप्टो का ऐसा है हाल
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.03 फीसदी मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में अब इसकी 51.72 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज कोहराम मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से आज टॉप-10 के सिर्फ तीन क्रिप्टो ही ग्रीन जोन में हैं। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह डेढ़ फीसदी से अधिक टूटकर 52 हजार डॉलर के नीचे आ गया। हालांकि क्रिप्टो मार्केट में इसका दबदबा बढ़ा है। एक बिटकॉइन अभी 1.61 फीसदी की गिरावट के साथ 51,295.68 डॉलर (42.55 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक मामूली रूप से घटी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.51% की गिरावट आई है और यह 1.95 लाख करोड़ डॉलर (161.76 लाख करोड़ रुपये) रह गया।

वीकली टॉप-10 के तीन क्रिप्टो में गिरावट

वीकली बात करें तो टॉप-10 के सिर्फ तीन क्रिप्टो में गिरावट है। एक हफ्ते में सबसे अधिक एवालांचे फिसला है और यह 11 फीसदी कमजोर हुआ। इसके बाद सात दिनों में सबसे अधिक सोलाना करीब 10 फीसदी मजबूत हुआ है लेकिन टेथर में गिरावट मामूली ही है। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में से अधिक बीएनबी ऊपर चढ़ा है और यह करीब 10 फीसदी उछला है। इसके बाद सात दिनों में ट्रॉन करीब 8 फीसदी, एथेरियम करीब 7 फीसदी,कार्डानो 3 फीसदी और एक्सआरपी 2 फीसदी मजबूत हुआ है। बिटक्वॉइन इस दौरान करीब आधा फीसदी मजबूत हुआ है और USD क्वॉइन लगभग फ्लैट भाव पर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें