Crypto Price: फीके BitCoin का बढ़ा दबदबा, Ethereum में भी गिरावट

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में मिला-जुला रुझान दिख रहा है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक आधे फीसदी से थोड़ी कम फीकी हुई है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में दबदबा बढ़ा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक करीब आधे फीसदी फीकी हुई है

अपडेटेड Jan 29, 2024 पर 5:08 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.05 फीसदी मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 50.91 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में मिला-जुला रुझान दिख रहा है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक आधे फीसदी से थोड़ी कम फीकी हुई है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में दबदबा बढ़ा है। एक बिटकॉइन अभी 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ 42,284.07 डॉलर (35.16 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक करीब आधे फीसदी फीकी हुई है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.51% की गिरावट आई है और यह 1.63 लाख करोड़ डॉलर (135.53 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

वीकली टॉप-10 क्रिप्टो में मिला-जुला रुझान

अब वीकली बात करें तो टॉप-10 क्रिप्टो में मिला-जुला रुझान है। सबसे अधिक एथेरियम टूटा है और एक हफ्ते में यह करीब 5 फीसदी कमजोर हुआ है। इस दौरान बीएनबी डेढ़ फीसदी से अधिक, डोजेक्वॉइन 1 फीसदी से अधिक के साथ-साथ कार्डानो और XRP आधे-आधे फीसदी से अधिक फिसले हैं। वहीं दूसरी तरफ एक हफ्ते में एवालांचे 12 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है तो सोलाना करीब 11 फीसदी ऊपर चढ़ा है। बिटक्वॉइन एक हफ्ते में करीब 4 फीसदी मजबूत हुआ। टेथर और यूएसडी क्वॉइन ग्रीन जोन में तो हैं लेकिन इनमें तेजी मामूली है।


11 महीने में 137% का उछाल, रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा NHPC का शेयर, बेच दें या अभी और तेजी की गुंजाइश

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 3963 करोड़ डॉलर (3.30 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 8.38% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.05 फीसदी मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 50.91 फीसदी हिस्सेदारी है।

Sun Pharma रिकॉर्ड हाई पर, Taro के नतीजे ने इस कारण बढ़ा दी शेयरों की खरीदारी

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 42,284.07 डॉलर (-) 0.42%
एथेरियम (Ethereum) 2,273.09 डॉलर (-) 0.47%
टेथर (Tether) 0.9999 डॉलर (-) 0.02%
बीएनबी (BNB) 308.48 डॉलर 0.27%
सोलाना (Solana) 97.66 डॉलर (-) 0.63%
एक्सआरपी (XRP) 0.526 डॉलर (-) 1.10%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर 0.00%
कार्डानो (Cardano) 0.4898 डॉलर (-) 1.73%
एवालांचे (Avalanche) 35.027 डॉलर (-) 3.82%
डोजेक्वॉइन (DogeCoin) 0.08161 डॉलर 1.21%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।