Sun Pharma रिकॉर्ड हाई पर, Taro के नतीजे ने इस कारण बढ़ा दी शेयरों की खरीदारी

Sun Pharma Share Price: मजबूत मार्केट सेंटिमेंट में आज दिग्गज फार्मा कंपनी सन फार्मा (Sun Pharma) के शेयर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। इसके शेयरों में यह तेजी सब्सिडियरी टैरो फार्मा (Taro Pharma) के शानदार वित्तीय नतीजे के चलते आई। टैरो फार्मा इंडस्ट्रीज के लिए दिसंबर तिमाही उम्मीद से भी बेहतर रही जिसने शेयरों में चाबी भर दी है

अपडेटेड Jan 29, 2024 पर 4:23 PM
Story continues below Advertisement
टैरो फार्मा के शानदार नतीजे का पॉजिटिव असर Sun Pharma के कंसालिडेटेड नतीजे पर दिखेगा।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Sun Pharma Share Price: मजबूत मार्केट सेंटिमेंट में आज दिग्गज फार्मा कंपनी सन फार्मा (Sun Pharma) के शेयर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। इसके शेयरों में यह तेजी सब्सिडियरी टैरो फार्मा (Taro Pharma) के शानदार वित्तीय नतीजे के चलते आई। टैरो फार्मा इंडस्ट्रीज के लिए दिसंबर तिमाही उम्मीद से भी बेहतर रही जिसने शेयरों में चाबी भर दी है। इंट्रा-डे में इसके शेयर BSE पर 3.36 फीसदी के उछाल के साथ 1421.00 रुपये पर पहुंच गए जो इसके शेयरों का रिकॉर्ड हाई है। मुनाफावसूली के चलते भाव में थोड़ी नरमी आई लेकिन अभी भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। दिन के आखिरी में आज BSE पर यह 1.77 फीसदी की मजबूती के साथ 1399.25 रुपये पर बंद हुआ है।

    Sensex में 947 अंकों की तेजी, Nifty फिर 21650 के पार, इस कारण मार्केट को मिला तगड़ा सपोर्ट

    Taro के मुनाफे में 177% का उछाल


    टैरो फार्मा के लिए दिसंबर तिमाही बहुत शानदार रही और इसका मुनाफा सालाना आधार पर दिसंबर 2023 तिमाही में 73 लाख डॉलर से उछलकर 2.02 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया। इस दौरान टैरो का रेवेन्यू 13 फीसदी उछलकर 15.71 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया। इसकी ऑपरेटिंग इनकम भी 1.58 करोड़ डॉलर पर पहुंच गई। इसका मार्जिन 10.8 फीसदी रहा। हालांकि सन फार्मा की इजराइली इकाई ने इस पर खास जानकारी नहीं दी कि इसके नतीजे इतने बेहतर क्यों आए हैं।

    इन शेयरों पर आया Mutual Funds का दिल, फ्लैसीकैप MF में कर लिया शामिल

    Sun Pharma की सेहत को मिलेगा सपोर्ट

    टैरो फार्मा के शानदार नतीजे का पॉजिटिव असर सन फार्मा के कंसालिडेटेड नतीजे पर दिखेगा। सन फार्मा चालू वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2023 के नतीजे 31 जनवरी 2024 को पेश करेगी। इस महीने सन फार्मा ने कहा था कि टैरो फार्मा की बची हुई 21.52 फीसदी हिस्सेदारी ₹2,891.7 करोड़ में खरीदेगी। अभी इसके पास टैरो की 78.48 फीसदी हिस्सेदारी है।

    LIC से तगड़ा सपोर्ट, HDFC Bank के शेयरों ने लगाई ऊंची छलांग

    सन फार्मा को इससे पहले सन फार्मा को टैरो पर पूरी तरह नियंत्रण की कोशिशों को इसके माइनॉरिटी शेयरहोल्डर्स का काफी विरोध झेलना पड़ा था। इस साल की पहली छमाही तक इस विलय के पूरा होने के बाद टैरो न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज से डीलिस्ट हो जाएगी और यह पूरी तरह से सन फार्मा की कंपनी हो जाएगी। इसका अधिकतर कारोबार अमेरिका और कनाडा में फैला हुआ है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।