Crypto Price: फीके BitCoin का बढ़ा दबदबा, चेक करें टॉप 10 क्रिप्टो के लेटेस्ट भाव

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज टॉप-10 क्रिप्टो में मिला-जुला रुझान है।मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक फीकी हुई है लेकिन एक हफ्ते में करीब 10 फीसदी की तेजी के दम पर यह 51700 डॉलर के पार बना हुआ है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक भी डेढ़ फीसदी फीकी हुई है

अपडेटेड Feb 17, 2024 पर 5:13 PM
Story continues below Advertisement
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.10 फीसदी मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 52.42 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज टॉप-10 क्रिप्टो में मिला-जुला रुझान है।मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक फीकी हुई है लेकिन एक हफ्ते में करीब 10 फीसदी की तेजी के दम पर यह 51700 डॉलर के पार बना हुआ है। हालांकि क्रिप्टो मार्केट में इसका दबदबा और बढ़ा है। एक बिटकॉइन अभी 0.96 फीसदी की गिरावट के साथ 51,760.94 डॉलर (42.96 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक भी डेढ़ फीसदी फीकी हुई है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.24% की गिरावट आई है और यह 1.94 लाख करोड़ डॉलर (161.00 लाख करोड़ रुपये) रह गया

टॉप-10 में वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो लाल

टॉप-10 में वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो- टेथर ही रेड जोन में है लेकिन इसमें भी गिरावट मामूली ही है। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में सबसे अधिक एथेरियम मजबूत हुआ है और यह 12 फीसदी से अधिक उछला है। इसके बाद एक हफ्ते में BNB करीब 11 फीसदी, कार्डानो 10 फीसदी, बिटक्वॉइन करीब 10 फीसदी, XRP करीब 7 फीसदी, डोजेक्वॉइन करीब 5 फीसदी, एवालांचे करीब ढाई फीसदी और सोलाना करीब डेढ़ फीसदी मजबूत हुआ है। यूएसडी क्वाइन लगभग फ्लैट भाव पर ग्रीन जोन में है।


Multibagger Stocks: 12 साल में ₹28 के शेयर ने बनाया करोड़पति, ब्रोकरेज ने फिर दी खरीदने की सलाह

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो मौजूदा भाव 24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 51,760.94 डॉलर (-) 0.96%
एथेरियम (Ethereum) 2,782.61 डॉलर (-) 1.49%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर 0.03%
बीएनबी (BNB) 356.82 डॉलर 0.13%
सोलाना (Solana) 109.62 डॉलर (-) 2.32%
एक्सआरपी (XRP) 0.5543 डॉलर (-) 2.82%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 0.9999 डॉलर (-) 0.01%
कार्डानो (Cardano) 0.5865 डॉलर (-) 2.17%
एवालांचे (Avalanche) 39.69 डॉलर (-) 3.22%
डोजेक्वॉइन (DogeCoin) 0.08462 डॉलर (-) 2.15%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 6548 करोड़ डॉलर (5.43 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 25.76% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.10 फीसदी मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 52.42 फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।