Crypto Price: BitCoin में 1% की गिरावट, फीकी पड़ी Ethereum की चमक, टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो में अच्छी तेजी

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो के सिर्फ एक क्रिप्टो में ही अच्छी तेजी है। बाकी क्रिप्टो या तो फ्लैट हैं या तेज गिरावट है। वहीं वीकली टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो रेड है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक एक फीसदी फीकी हुई है और क्रिप्टो मार्केट में दबदबा भी घटा है

अपडेटेड Mar 01, 2024 पर 4:59 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.12 फीसदी कमजोर हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 52.81 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में दबाव दिख रहा है। टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो- सोलाना (Solana) में ही अच्छी तेजी है और बाकी क्रिप्टो या तो फ्लैट हैं या तेज गिरावट है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक एक फीसदी फीकी हुई है और क्रिप्टो मार्केट में दबदबा भी घटा है। एक बिटकॉइन अभी 1.06 फीसदी की गिरावट के साथ 62,112.37 डॉलर (51.48 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक डेढ़ फीसदी से अधिक घटी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.82% की गिरावट आई है और यह 0.82 लाख करोड़ डॉलर (191.47 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

वीकली टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो रेड

अब वीकली बात करें तो टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो- यूएसडी क्वाइन ही रेड जोन में है। हालांकि यह भी लगभग फ्लैट है। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में सबसे अधिक तेजी डोजेक्वॉइन में आई और यह 44 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ। इस दौरान सोलाना 31 फीसदी, बिटक्वॉइन 21 फीसदी से अधिक, कार्डानो 18 फीसदी, एवालांचे 17 फीसदी, एथेरियम 16 फीसदी, XRP करीब 11 फीसदी और बीएनबी 8 फीसदी से अधिक उछले हैं। टेथर में मामूली तेजी रही।


टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 62,112.37 डॉलर (-) 1.06%
एथेरियम (Ethereum) 3,412.06 डॉलर (-) 1.72%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर 0.09%
बीएनबी (BNB) 407.99 डॉलर (-) 0.94%
सोलाना (Solana) 134.28 डॉलर 4.40%
एक्सआरपी (XRP) 0.5931 डॉलर (-) 1.16%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 0.9999 डॉलर 0.01%
कार्डानो (Cardano) 0.6872 डॉलर (-) 2.01%
डोजेक्वॉइन (DogeCoin) 0.1214 डॉलर (-) 5.85%
एवालांचे (Avalanche) 42.74 डॉलर (-) 1.44%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 13011 करोड़ डॉलर (10.78 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 34.74% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.12 फीसदी कमजोर हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 52.81 फीसदी हिस्सेदारी है।

Sensex-Nifty क्यों पहुंचे रिकॉर्ड ऊंचाई पर? इन पांच वजहों ने भरी चाबी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।