Crypto Price: BitCoin की फीकी पड़ी चमक, Ethereum का गिरा भाव, चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो की लेटेस्ट प्राइस

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज बिकवाली का दबाव दिख रहा है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के अधिकतर क्रिप्टो रेड जोन में हैं। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक आधे फीसदी से अधिक फीकी हुई लेकिन क्रिप्टो मार्केट में दबदबा बढ़ा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक ढाई फीसदी से अधिक कम हुई है

अपडेटेड Mar 23, 2024 पर 4:56 PM
Story continues below Advertisement
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.04 फीसदी मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 51.52 फीसदी हिस्सेदारी है।

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज बिकवाली का दबाव दिख रहा है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के अधिकतर क्रिप्टो रेड जोन में हैं। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक आधे फीसदी से अधिक फीकी हुई लेकिन क्रिप्टो मार्केट में दबदबा बढ़ा है। एक बिटकॉइन अभी 0.68 फीसदी की गिरावट के साथ 64,351.47 डॉलर (53.79 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक ढाई फीसदी से अधिक कम हुई है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.75% की गिरावट आई है और यह 2.45 लाख करोड़ डॉलर (204.80 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो में वीकली अच्छी तेजी

टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो- डोजेक्वॉइन में ही वीकली अच्छी तेजी है। सात दिनों में यह डेढ़ फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। इस दौरान दो और क्रिप्टो- टेथर और यूएसडी क्वॉइन ग्रीन हैं लेकिन इनमें तेजी मामूली ही है। वहीं दूसरी तरफ एक हफ्ते में सबसे अधिक कार्डानो कमजोर हुआ है और यह 13 फीसदी से अधिक टूटा है। इसके अलावा एवालांचे 11 फीसदी, सोलाना 10 फीसदी से अधिक, एथेरियम और बीएनबी 9-9 फीसदी से अधिक, बिटक्वॉइन करीब 6 फीसदी और एक्सआरपी करीब ढाई फीसदी फिसले हैं।


टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 64,351.47 डॉलर (-) 0.68%
एथेरियम (Ethereum) 3,341.20 डॉलर (-) 2.61%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर (-) 0.01%
बीएनबी (BNB) 555.50 डॉलर (-) 2.68%
सोलाना (Solana) 175.11 डॉलर 0.23%
एक्सआरपी (XRP) 0.6186 डॉलर (-) 0.69%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin)  1.0 डॉलर 0.01%
डोजेक्वॉइन (DogeCoin) 0.1623 डॉलर 2.32%
कार्डानो (Cardano) 0.6281 डॉलर 0.75%
एवालांचे (Avalanche) 54.49 डॉलर (-) 0.59%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 10202 करोड़ डॉलर (8.53 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 8.07% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.04 फीसदी मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 51.52 फीसदी हिस्सेदारी है।

Multibagger Stocks: 15 ही साल में ₹56000 का निवेश बना एक करोड़, एक्सपर्ट ने फिर दी खरीदने की सलाह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।