Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज बिकवाली का दबाव है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो-डॉगक्वॉइन (DogeCoin) में ही एक फीसदी से अधिक तेजी है। वहीं दूसरी तरफ रेड जोन में जो क्रिप्टोकरेंसी हैं, उनमें 4 फीसदी तक की गिरावट है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक 1 फीसदी से अधिक फीकी हुई है और यह 71000 डॉलर के नीचे आ गया और क्रिप्टो मार्केट में दबदबा भी कम हुआ है। एक बिटकॉइन अभी 1.34 फीसदी की गिरावट के साथ 70,159.52 डॉलर (58.44 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।
