Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में दबाव दिख रहा है। हालांकि वीकली बात करें तो सिर्फ दो क्रिप्टो ही रेड हैं लेकिन ये भी लगभग फ्लैट भाव पर ही हैं। अब सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक आज आधे फीसदी से अधिक फीकी हुई है और क्रिप्टो मार्केट में दबदबा भी घटा है। एक बिटकॉइन अभी 0.85 फीसदी की गिरावट के साथ 66,542.67 डॉलर (55.14 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक करीब तीन फीसदी बढ़ी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.58% की गिरावट आई है और यह 2.5 लाख करोड़ डॉलर (207.15 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।
वीकली टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो रेड
अब वीकली बात करें तो टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो- टेथर और यूएसडी क्वाइन ही रेड जोन में है। हालांकि ये भी लगभग फ्लैट हैं। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में सबसे अधिक तेजी शिबा इनू में आई और यह 228 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ। इस दौरान डोजेक्वॉइन 70 फीसदी उछला। एक हफ्ते में सोलाना 17 फीसदी से अधिक, एथेरियम और कार्डानो 15-15 फीसदी, बिटक्वॉइन 13 फीसदी, XRP करीब 5 फीसदी और बीएनबी 4 फीसदी मजबूत हुआ है।
टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान
सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय
क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 25663 करोड़ डॉलर (21.26 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 33.00% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.05 फीसदी कमजोर हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 52.32 फीसदी हिस्सेदारी है।