Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में फीका रुझान, सिर्फ दो में आज तेज हलचल, BitCoin की बढ़ी चमक

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज फीका रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो में तेज हलचल है और बाकी में एक फीसदी से कम उतार-चढ़ाव है। वहीं मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक आधे फीसदी से कम बढ़ी है लेकिन मार्केट में इसकी हिस्सेदारी भी थोड़ी मजबूत हुई है

अपडेटेड Jul 22, 2023 पर 5:07 PM
Story continues below Advertisement
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.06% मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 48.36% हिस्सेदारी है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज फीका रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो- सोलाना (Solana) और ट्रॉन (Tron) में तेज हलचल है और बाकी में एक फीसदी से कम उतार-चढ़ाव है। इसमें से सोलाना तो रेड जोन में है। वहीं मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक आधे फीसदी से कम बढ़ी है लेकिन मार्केट में इसकी हिस्सेदारी भी थोड़ी मजबूत हुई है। एक बिटकॉइन अभी 0.32 फीसदी की तेजी के साथ 29,888.87 डॉलर (24.51 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।

वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) में मामूली कमजोरी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.28% की तेजी आई है और यह 1.2 लाख करोड़ डॉलर (98.39 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

Yes Bank Q1 Results:  जून तिमाही में 10% बढ़ा मुनाफा, अब इस टारगेट पर लगाएं पैसे


वीकली सिर्फ दो क्रिप्टो ग्रीन जोन में

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली सिर्फ दो क्रिप्टो- एक्सआरपी और ट्रॉन ग्रीन जोन में हैं। एक हफ्ते में एक्सआरपी 7 फीसदी से अधिक और ट्रॉन 5 फीसदी से अधिक ऊपर चढ़ा है। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में सबसे अधिक गिरावट सोलाना करीब 11 फीसदी और फिर कार्डानो करीब 7 फीसदी कमजोर हुआ है। एक हफ्ते में बीएनबी 3 फीसदी से अधिक और डोजेक्वॉइन और एथेरियम ढाई-ढाई फीसदी से अधिक टूटे हैं। बिटक्वॉइन करीब डेढ़ फीसदी कमजोर हुआ है। वहीं टेथर और यूएसडी क्वॉइन लगभग फ्लैट हैं।

ICICI Bank Q1 Results: जून तिमाही में 40% बढ़ गया मुनाफा, बाजार को भी थी शानदार नतीजे की उम्मीद

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 3176 करोड़ डॉलर (2.60 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 4.22% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.06% मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 48.36% हिस्सेदारी है।

HUL Share Price: कमजोर तिमाही के बावजूद ब्रोकरेज का भरोसा कायम, इस टारगेट पर दी निवेश की सलाह

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो मौजूदा भाव 24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 29,888.87 डॉलर 0.32%
एथेरियम (Ethereum) 1,887.38 डॉलर (-) 0.06%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर 0.00%
एक्सआरपी (XRP) 0.7724 डॉलर 0.11%
बीएनबी (BNB) 242.88 डॉलर (-) 0.62%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर 0.00%
कार्डानो (Cardano) 0.3108 डॉलर (-) 0.54%
सोलाना (Solana) 25.59 डॉलर (-) 1.37%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.07171 डॉलर (-) 0.76%
ट्रॉन (Tron) 0.0857 डॉलर 5.97%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।