Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में तीन क्रिप्टो रेड जोन में हैं जिसमें से एक तो लगभग फ्लैट भाव पर हैं और बाकी दो में एक फीसदी से कम गिरावट है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक मामूली रुप से बढ़ी है और क्रिप्टो मार्केट में इसका दबदबा भी हल्का बढ़ा है। एक बिटकॉइन अभी 0.08 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 27,183.01 डॉलर (22.62 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।
