Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में सुस्ती, BitCoin फ्लैट, सिर्फ एक करेंसी में 1% से अधिक हलचल

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज सुस्ती छाई हुई है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो में ही एक फीसदी से अधिक हलचल है। इसके अलावा एक और क्रिप्टो में ही आधे फीसदी से अधिक हलचल है और बाकी क्रिप्टो, चाहे वह रेड जोन में हो या ग्रीन, उनमें आधे फीसदी से कम ही आज हलचल है

अपडेटेड Sep 04, 2023 पर 5:21 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.04 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 48.35% है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज सुस्ती छाई हुई है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो- सोलाना (Solana) में ही एक फीसदी से अधिक हलचल है। इसके अलावा एक और क्रिप्टो में ही आधे फीसदी से अधिक हलचल है और बाकी क्रिप्टो, चाहे वह रेड जोन में हो या ग्रीन, उनमें आधे फीसदी से कम ही आज हलचल है। मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह भी लगभग फ्लैट भाव पर रेड जोन में है। एक बिटकॉइन अभी 0.05 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 25,917.31 डॉलर (21.43 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।

दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक भी इतनी ही फीकी हुई है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.06% की तेजी आई है और यह 1.04 लाख करोड़ डॉलर (86.91 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

IndiGo का बड़ा प्लान, स्टार्टअप में लगाएगी पैसे, ये है पूरी योजना


वीकली सिर्फ दो क्रिप्टो ग्रीन जोन में

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टो में वीकली सिर्फ दो क्रिप्टो- डोजेक्वॉइन और टेथर ग्रीन जोन में हैं। हालांकि इनमें से सिर्फ डोजेक्वॉइन ही एक फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है जबकि टेथर लगभग फ्लैट भाव पर है। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में सबसे अधिक सोलाना कमजोर हुआ है और यह करीब 3 फीसदी फिसला है।

इसके बाद एक्सआरपी में करीब ढाई फीसदी, कार्डानो में करीब डेढ़ फीसदी और बीएनबी में एक फीसदी से अधिक की गिरावट आई है। इस दौरान बिटक्वॉइन और एथेरियम में करीब 0.30 फीसदी की कमजोरी आई तो यूएसडी क्वॉइन और ट्रॉन लगभग फ्लैट भाव पर रेड जोन में है।

बुलेट ट्रेन की स्पीड से भाग रहा यह रेलवे शेयर, दो दिन में चढ़ गया 32%, इस कारण दिख रही तेजी

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 25,917.31 डॉलर (-) 0.05%
एथेरियम (Ethereum) 1,633.77 डॉलर (-) 0.05%
टेथर (Tether) 0.9998 डॉलर (-) 0.02%
बीएनबी (BNB) 214.07 डॉलर (-) 0.20%
एक्सआरपी (XRP) 0.5032 डॉलर 0.06%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.00 डॉलर 0.00%
कार्डानो (Cardano) 0.2564 डॉलर 0.52%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.06325 डॉलर (-) 0.21%
सोलाना (Solana) 19.70 डॉलर 1.48%
ट्रॉन (Tron) 0.07696 डॉलर 0.06%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 2217 करोड़ डॉलर (1.83 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 15.61% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.04 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 48.35% है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।