Get App

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में रौनक, BitCoin एक बार फिर $27000 के पार

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज रौनक है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सिर्फ तीन क्रिप्टो रेड जोन में हैं जिसमें से दो तो लगभग फ्लैट भाव पर हैं और एक क्रिप्टो में ही डेढ़ फीसदी से अधिक गिरावट है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक दो फीसदी से अधिक बढ़ी है और एक बार फिर यह 27 हजार डॉलर के पार पहुंच गया

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 18, 2023 पर 5:05 PM
Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में रौनक, BitCoin एक बार फिर $27000 के पार
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.32 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 49.25% है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज रौनक है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सिर्फ तीन क्रिप्टो रेड जोन में हैं जिसमें से दो तो लगभग फ्लैट भाव पर हैं और एक क्रिप्टो-टॉनक्वॉइन (Toncoin) में ही डेढ़ फीसदी से अधिक गिरावट है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक दो फीसदी से अधिक बढ़ी है और एक बार फिर यह 27 हजार डॉलर के पार पहुंच गया। क्रिप्टो मार्केट में इसका दबदबा भी बढ़ा है। एक बिटकॉइन अभी 2.30 फीसदी की तेजी के साथ 27,207.72 डॉलर (22.67 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।

दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक बढ़ी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.44% की तेजी आई है और यह 1.07 लाख करोड़ डॉलर (89.17 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

L&T के बायबैक ऑफर ने भरा शेयरों में जोश, टेंडर करें या नहीं, एक्सपर्ट की ये है राय

वीकली सभी क्रिप्टो ग्रीन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें