Crypto Price: $31000 के पार BitCoin, Ethereum में गिरावट, चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो के लेटेस्ट भाव

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज टॉप-10 क्रिप्टो के सिर्फ चार क्रिप्टो में एक फीसदी से अधिक उतार-चढ़ाव है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह एक फीसदी से अधिक उछलकर 31 हजार डॉलर के पार पहुंच गया है। वहीं वीकली टॉप-10 के सभी क्रिप्टो ग्रीन जोन में हैं। चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो के लेटेस्ट भाव

अपडेटेड Jul 04, 2023 पर 4:17 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.34% मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 49.59% हिस्सेदारी है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान दिख रहा है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सिर्फ चार क्रिप्टो में आज एक फीसदी से अधिक उतार-चढ़ाव दिख रहा है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह एक फीसदी से अधिक उछलकर 31 हजार डॉलर के पार पहुंच गया है। एक बिटकॉइन अभी 1.26 फीसदी की तेजी के साथ 31,011.55 डॉलर (25.43 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।

वहीं दूसरी तरफ दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) कमजोर हुआ है और यह 1900 डॉलर के पार हैं। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.58% की तेजी आई है और यह 1.21 लाख करोड़ डॉलर (99.23 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

HMA Agro IPO Listing: बीफ कंपनी की मार्केट में धांसू एंट्री, लेकिन पहले दिन का तगड़ा मुनाफा दिन के आखिरी में खत्म

वीकली सभी क्रिप्टो ग्रीन जोन में


मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली सभी क्रिप्टो ग्रीन जोन में हैं। सबसे अधिक तेजी लिटेक्वॉइन, करीब 21 फीसदी चढ़ा है। सात दिनों में सबसे अधिक इसके बाद सोलाना में करीब 15 फीसदी की तेजी आई है। एथेरियम, कार्डानो और डोजेक्वॉइन में 4-4 फीसदी से अधिक का उछाल है। इस दौरान बीएनबी में ढाई फीसदी से अधिक की तेजी आई तो बिटक्वॉइन और एक्सआरपी में करीब डेढ़-डेढ़ फीसदी की तेजी है। टेथर और यूएसडी क्वॉइन लगभग फ्लैट हैं।

ऑनलाइन गेम की लत में गंवाए ₹70 लाख, फिर परिवार ने भी छोड़ा, पत्नी की जिद पर 7 महीने बाद लौटी खुशियां

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 31,011.55 डॉलर 1.26%
एथेरियम (Ethereum) 1,956.45 डॉलर (-) 0.08%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर 0.00%
बीएनबी (BNB) 245.24 डॉलर (-) 1.91%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 0.9999 डॉलर (-) 0.03%
एक्सआरपी (XRP) 0.4876 डॉलर 0.90%
कार्डानो (Cardano) 0.2958 डॉलर 0.59%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.06819 डॉलर 0.52%
लिटेक्वॉइन (Litecoin) 107.58 डॉलर (-) 2.46%
सोलाना (Solana) 19.21 डॉलर (-) 1.28%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 3691 करोड़ डॉलर (3.03 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 12.58% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.34% मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 49.59% हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।