Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज रौनक दिख रही है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सिर्फ एक क्रिप्टो लिटेक्वॉइन (LiteCoin) में ही गिरावट है और बाकी क्रिप्टो ग्रीन हैं। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह मजबूत तो हुआ है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी कम हुई है। एक बिटकॉइन अभी 0.32 फीसदी की तेजी के साथ 30,618.74 डॉलर (25.09 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) दो फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है और यह 1900 डॉलर के पार है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.99% की तेजी आई है और यह 1.21 लाख करोड़ डॉलर (99.14 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।
वीकली सिर्फ दो क्रिप्टो में ही मामूली तेजी
मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली सिर्फ दो- टेथर (Tether) और यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) ही ग्रीन हैं। हालांकि ये दोनों ही लगभग फ्लैट हैं। सात दिनों में सबसे अधिक लिटेक्वॉइन, करीब 26 फीसदी चढ़ा है। इसके बाद सोलाना में 15 फीसदी से अधिक और बीएनबी में 5 फीसदी से अधिक की तेजी सात दिनों में आई है। एथेरियम सात दिनों में 4 फीसदी से अधिक और डोजेक्वॉइन करीब 3 फीसदी उछला है। वहीं कार्डानो एक हफ्ते में दो फीसदी से अधिक, बिटक्वॉइन एक फीसदी से अधिक और एक्सआरपी आधे फीसदी से अधिक मजबूत हुए हैं।
टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान
सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय
क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 3281 करोड़ डॉलर (2.69 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 38.71% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.32% कम हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 49.24% हिस्सेदारी है।