Crypto Price: टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो आज लाल, BitCoin की बढ़ी चमक, Ethereum में 1% से अधिक उछाल

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज रौनक दिख रही है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो रेड जोन में है। हालांकि इसमें भी गिरावट एक फीसदी से कम ही है। वहीं वीकली तौर पर बात करें तो स्थिति बहुत अच्छी नहीं है और सिर्फ एक क्रिप्टो ही ग्रीन जोन में है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक आज आधे फीसदी से अधिक बढ़ी है

अपडेटेड Sep 26, 2023 पर 5:08 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.02 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 48.93% है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज रौनक दिख रही है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो-सोलाना (Solana) रेड जोन में है। हालांकि इसमें भी गिरावट एक फीसदी से कम ही है। वहीं वीकली तौर पर बात करें तो स्थिति बहुत अच्छी नहीं है और सिर्फ एक क्रिप्टो ही ग्रीन जोन में है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक आज आधे फीसदी से अधिक बढ़ी है और क्रिप्टो मार्केट में इसका दबदबा भी मामूली रूप से बढ़ा है। एक बिटकॉइन अभी 0.54 फीसदी की तेजी के साथ 26,229.20 डॉलर (21.85 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।

दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक आज एक फीसदी से अधिक बढ़ी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.53% की तेजी आई है और यह 1.05 लाख करोड़ डॉलर (87.47 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

Varun Beverages पहुंचा रिकॉर्ड ऊंचाई पर, अभी और कितना चढ़ेगा शेयर?


वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो ग्रीन

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टो में वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो ग्रीन जोन में है। एक हफ्ते में सबसे अधिक ट्रॉन करीब आधा फीसदी मजबूत हुआ है। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में सोलाना और कार्डानो 4-4 फीसदी कमजोर हुए हैं। इस दौरान बिटक्वॉइन और एथेरियम 3-3 फीसदी से अधिक टूटे हैं तो डोजेक्वॉइन करीब 3 फीसदी फिसला है। एक हफ्ते में बीएनबी ढाई फीसदी से अधिक और XRP करीब डेढ़ फीसदी कमजोर हुए हैं तो टेथर और यूएसडी क्वॉइन लगभग फ्लैट भाव पर टूटे हैं।

पोल खोलने वालों की खुली पोल, स्टॉक मार्केट से जुड़ा नया स्कैम आया सामने

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 2254 करोड़ डॉलर (1.88 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 3.75% कम है। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.02 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 48.93% है।

Nifty में सबसे तेज Eicher Motors में हो रही खरीदारी, इस कारण धड़ाधड़ चढ़े शेयर

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 26,229.20 डॉलर 0.54%
एथेरियम (Ethereum) 1,588.15 डॉलर 1.11%
टेथर (Tether) 0.9998 डॉलर 0.01%
बीएनबी (BNB) 211.99 डॉलर 1.51%
एक्सआरपी (XRP) 0.5004 डॉलर 1.31%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.00 डॉलर 0.01%
कार्डानो (Cardano) 0.2457 डॉलर 0.47%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.06073 डॉलर 0.15%
सोलाना (Solana) 19.32 डॉलर (-) 0.77%
ट्रॉन (Tron) 0.0848 डॉलर 0.83%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।