Crypto Price: 1% बढ़ी BitCoin की चमक, टॉप-10 के बाकी क्रिप्टो की ये है स्थिति

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज रौनक दिख रही है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 करेंसीज में आज सभी ग्रीन हैं। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक एक फीसदी बढ़ी है और क्रिप्टो मार्केट में इसका दबदबा भी बढ़ा है। दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) में आधे फीसदी से अधिक उछाल है

अपडेटेड Sep 15, 2023 पर 5:14 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.02 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 49.09% है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज रौनक दिख रही है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 करेंसीज में आज सभी ग्रीन हैं। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक एक फीसदी बढ़ी है और क्रिप्टो मार्केट में इसका दबदबा भी बढ़ा है। एक बिटकॉइन अभी 1 फीसदी की तेजी के साथ 26,530.14 डॉलर (22.06 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) में आधे फीसदी से अधिक उछाल है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.96% की तेजी आई है और यह 1.05 लाख करोड़ डॉलर (87.32 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

वीकली क्रिप्टो में मिला-जुला रुझान

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टो में वीकली मिला-जुला रुझान है। सबसे पहले गिरावट वाले क्रिप्टो की बात करें तो सात दिनों में सबसे अधिक सोलाना टूटा है। यह ढाई फीसदी से अधिक फिसला है। डोजेक्वॉइन और कार्डानो में इस दौरान डेढ़-डेढ़ फीसदी से अधिक और बीएनबी, एक्सआरपी में आधे-आधे फीसदी से अधिक गिरावट है। अब वीकली ग्रीन जोन वाले क्रिप्टो की बात करें तो एक हफ्ते में ट्रॉन करीब 7 फीसदी मजबूत हुआ है। इस दौरान बिटक्वॉइन ढाई फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। टेथर, एथेरियम और यूएसडी क्वॉइन लगभग फ्लैट भाव पर ग्रीन जोन में है।


LIC ने वित्त मंत्री को सौंपा ₹1831 करोड़ के डिविडेंड का चेक, क्या हर साल मिलता है सरकार को?

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 2719 करोड़ डॉलर (2.26 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 6.57% कम है। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.02 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 49.09% है।

म्यूचुअल फंडों ने खरीदे Suzlon के 50 करोड़ शेयर, इन स्टॉक्स में भी लगाया जमकर पैसा

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 26,530.14 डॉलर 1.00%
एथेरियम (Ethereum) 1,625.64 डॉलर 0.53%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर 0.00%
बीएनबी (BNB) 212.46 डॉलर 0.33%
एक्सआरपी (XRP) 0.495 डॉलर 2.97%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.00 डॉलर 0.00%
कार्डानो (Cardano) 0.2504 डॉलर 1.29%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.06188 डॉलर 0.96%
सोलाना (Solana) 19.06 डॉलर 1.99%
ट्रॉन (Tron) 0.08376 डॉलर 3.22%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।