Crypto Price: BitCoin की चमक में हल्की बढ़ोतरी, टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो में आज अच्छी तेजी

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज सुस्ती का रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो में आज अच्छी तेजी है। वहीं बाकी क्रिप्टो में एक फीसदी से कम उतार-चढ़ाव है और ज्यादातर तो लगभग फ्लैट भाव पर हैं। मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक हल्की बढ़ी है

अपडेटेड Aug 04, 2023 पर 4:11 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.01% मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 48.68% हिस्सेदारी है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज सुस्ती का रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो-ट्रॉन (Tron) और डोजेक्वॉइन (Dogecoin) में आज अच्छी तेजी है। वहीं बाकी क्रिप्टो में एक फीसदी से कम उतार-चढ़ाव है और ज्यादातर तो लगभग फ्लैट भाव पर हैं। मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक हल्की बढ़ी है। एक बिटकॉइन अभी 0.06 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 29,156.31 डॉलर (24.15 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।

वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) में भी मामूली तेजी दिख रही है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.10% की मामूली तेजी आई है और यह 1.17 लाख करोड़ डॉलर (96.91 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

Zee का मामला पहुंचा मिनिस्ट्री के पास, SEBI के आरोपों की होगी जांच


वीकली कोई क्रिप्टो ग्रीन जोन में नहीं

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 का कोई भी क्रिप्टो वीकली स्तर पर ग्रीन जोन में नहीं है। सबसे अधिक गिरावट सोलाना, ट्रॉन और एक्सआरपी में रही और ये सात-सात फीसदी से अधिक कमजोर हुए हैं। इसके बाद कार्डानो में सबसे अधिक करीब 6 फीसदी, एथेरियम में करीब 2 फीसदी और डोजेक्वॉइन में 3 फीसदी से अधिक की गिरावट है। इस दौरान बिटक्वॉइन करीब 0.25 फीसदी कमजोर हुआ है तो टेथर, बीएनबी और यूएसडी क्वॉइन लगभग फ्लैट भाव पर रेड जोन में हैं।

Byju's के सामने अब Aakash को बचाने की दिक्कत, कर्जदारों से 3 अगस्त तक भी नहीं बन पाई बात 

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 2845 करोड़ डॉलर (2.36 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 13.83% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.01% मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 48.68% हिस्सेदारी है।

Layoff News: फिनटेक स्टार्टअप Fam में छंटनी की मार, फाउंडर्स ने बाहर निकाले गए एंप्लॉयीज के लिए लगाई गुहार

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 29,156.31 डॉलर 0.06%
एथेरियम (Ethereum) 1,835.57 डॉलर 0.10%
टेथर (Tether) 0.999 डॉलर 0.00%
बीएनबी (BNB) 241.67 डॉलर 0.74%
एक्सआरपी (XRP) 0.6606 डॉलर (-)0.67%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 0.9999 डॉलर (-)0.01%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.0743 डॉलर 1.27%
कार्डानो (Cardano) 0.2934 डॉलर (-)0.61%
सोलाना (Solana) 22.93 डॉलर 0.89%
ट्रॉन (Tron) 0.07753 डॉलर 1.04%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।