Get App

Crypto Price: $31000 के नीचे आया BitCoin, लेकिन मार्केट में बढ़ा दबदबा, चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो के लेटेस्ट भाव

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज अफरा-तफरी मची हुई है है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में आज कोई भी ग्रीन जोन में नहीं है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह एक फीसदी से अधिक टूटकर 31 हजार डॉलर के नीचे आ गया है लेकिन मार्केट में इसका दबदबा बढ़ा है। वहीं वीकली स्तर पर कोई भी क्रिप्टो रेड जोन में नहीं है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 05, 2023 पर 4:15 PM
Crypto Price: $31000 के नीचे आया BitCoin, लेकिन मार्केट में बढ़ा दबदबा, चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो के लेटेस्ट भाव
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.05% मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 49.63% हिस्सेदारी है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज अफरा-तफरी मची हुई है है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में आज कोई भी ग्रीन जोन में नहीं है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह एक फीसदी से अधिक टूटकर 31 हजार डॉलर के नीचे आ गया है लेकिन मार्केट में इसका दबदबा बढ़ा है। एक बिटकॉइन अभी 1.02 फीसदी की गिरावट के साथ 30,694.47 डॉलर (25.25 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) डेढ़ फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है लेकिन अभी भी यह 1900 डॉलर के पार हैं। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.26% की गिरावट आई है और यह 1.2 लाख करोड़ डॉलर (98.71 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

वीकली सभी क्रिप्टो ग्रीन जोन में

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली सभी क्रिप्टो ग्रीन जोन में हैं। सबसे अधिक तेजी लिटेक्वॉइन में है और यह 23 फीसदी से अधिक ऊपर चढ़ा है। इसके बाद सोलाना में 18 फीसदी से अधिक की तेजी आई है। एक हफ्ते में कार्डानो 6 फीसदी और डोजेक्वॉइन 5 फीसदी से अधिक उछला है। एथेरियम और बीएनबी में 3-3 फीसदी की तेजी आई है। वहीं एक्सआरपी इस दौरान डेढ़ फीसदी से अधिक और बिटक्वॉइन 1 फीसदी से अधिक ऊपर चढ़ा है जबकि टेथर और यूएसडी क्वॉइन लगभग फ्लैट भाव पर ग्रीन जोन में हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें