Crypto Price: BitCoin $30000 के नीचे, टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो में आज तेजी

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज अफरा-तफरी मची हुई है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सिर्फ दो में आज तेजी है। इसमें से ट्रॉन में तो आधे फीसदी से भी कम उछाल है तो दूसरी तरफ एक्सआरपी डेढ़ फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक फीकी हुई है और यह 30 हजार डॉलर के नीचे आ गया है

अपडेटेड Jul 19, 2023 पर 4:47 PM
Story continues below Advertisement
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.06% कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 48.53% हिस्सेदारी है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज अफरा-तफरी मची हुई है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सिर्फ दो में आज तेजी है। इसमें से ट्रॉन में तो आधे फीसदी से भी कम उछाल है तो दूसरी तरफ एक्सआरपी डेढ़ फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक फीकी हुई है और यह 30 हजार डॉलर के नीचे आ गया है। एक बिटकॉइन अभी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 29,982.95 डॉलर (24.60 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।

दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी कमजोर हुआ है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.64% की गिरावट आई है और यह 1.2 लाख करोड़ डॉलर (98.46 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

Multibagger Stocks: 14 साल और 40 हजार बने एक करोड़, आपके पोर्टफोलियो में है यह NBFC शेयर?


वीकली सिर्फ दो क्रिप्टो रेड जोन में

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली स्थिति बेहतर है और सिर्फ दो क्रिप्टो- बिटक्वॉइन और बीएनबी रेड जोन में हैं। एक हफ्ते में बिटक्वॉइन डेढ़ फीसदी और बीएनबी दो फीसदी से अधिक गिरा है। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में सबसे अधिक एक्सआरपी करीब 59 फीसदी मजबूत हुआ है।

इसके अलावा सात दिनों में सोलाना करीब 14 फीसदी के साथ-साथ कार्डानो और डोजेक्वॉइन 5-5 फीसदी से अधिक, ट्रॉन 3 फीसदी से अधिक और एथेरियम एक फीसदी से अधिक चढ़ा है। वहीं टेथर और यूएसडी क्वॉइन एक हफ्ते में मजबूत हुए हैं लेकिन ये लगभग फ्लैट भाव पर हैं।

Tata Tech IPO: 19 साल बाद फिर होगी टाटा कंपनी की मार्केट में एंट्री, अब तक लिस्टेड स्टॉक्स की ये है स्थिति

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव 24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 29,982.95 डॉलर (-) 0.76%
एथेरियम (Ethereum) 1,899.90 डॉलर (-) 0.80%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर (-) 0.03%
एक्सआरपी (XRP) 0.7529 डॉलर 1.88%
बीएनबी (BNB) 240.75 डॉलर (-) 1.20%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर (-) 0.01%
कार्डानो (Cardano) 0.3066 डॉलर (-) 2.08%
सोलाना (Solana) 25.17 डॉलर (-) 7.34%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.06872 डॉलर (-) 1.30%
ट्रॉन (Tron) 0.07993 डॉलर 0.36%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 3425 करोड़ डॉलर (2.81 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 9.53% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.06% कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 48.53% हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।