Crypto Price: BitCoin की चमक फीकी लेकिन मार्केट में दबदबा बरकरार, चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो के लेटेस्ट भाव

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ तीन क्रिप्टो में तेज उतार-चढ़ाव है जिसमें से दो तो रेड जोन में हैं। वहीं बाकी क्रिप्टो में एक फीसदी से कम उतार-चढ़ाव है। मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक फीकी हुई है लेकिन मार्केट में दबदबा कायम है

अपडेटेड Aug 05, 2023 पर 5:13 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ और क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 48.68% पर बनी हुई है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ तीन क्रिप्टो-एक्सआरपी (XRP), डोजेक्वॉइन (Dogecoin) और ट्रॉन (Tron) में तेज उतार-चढ़ाव है जिसमें से दो तो रेड जोन में हैं। वहीं बाकी क्रिप्टो में एक फीसदी से कम उतार-चढ़ाव है। मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक फीकी हुई है लेकिन मार्केट में दबदबा कायम है। एक बिटकॉइन अभी 0.38 फीसदी की गिरावट के साथ 29,024.98 डॉलर (24 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) में मामूली गिरावट है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.29% की गिरावट आई है और यह 1.16 लाख करोड़ डॉलर (95.91 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

वीकली कोई क्रिप्टो ग्रीन जोन में नहीं

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 का कोई भी क्रिप्टो वीकली स्तर पर ग्रीन जोन में नहीं है। सबसे अधिक गिरावट एक्सआरपी टूटा है और यह 11 फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है। इसके बाद सात दिनों में ट्रॉन 9 फीसदी, सोलाना करीब 9 फीसदी, कार्डानो करीब 6 फीसदी और डोजेक्वॉइन करीब 3 फीसदी कमजोर हुआ। इस दौरान एथेरियम भी दो फीसदी से अधिक और बिटक्वॉइन करीब 1 फीसदी टूटा है। वहीं टेथर, बीएनबी और यूएसडी क्वॉइन लगभग फ्लैट भाव पर हैं।


Multibagger Stocks: 20 साल में करोड़पति, 10 साल में 5767% रिटर्न, लॉन्ग ही नहीं शॉर्ट टर्म में भी रॉकेट है शेयर

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 2741 करोड़ डॉलर (2.27 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 3.53% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ और क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 48.68% पर बनी हुई है।

मजबूत डॉलर से Apple परेशान,  iPhone की फीकी हुई चमक

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव 24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 29,024.98 डॉलर (-) 0.38%
एथेरियम (Ethereum) 1,831.77 डॉलर (-)0.09%
टेथर (Tether) 0.9986 डॉलर (-)0.05%
बीएनबी (BNB) 241.46 डॉलर 0.02%
एक्सआरपी (XRP) 0.9999 डॉलर (-)4.44%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 0.6286 डॉलर 0.01%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.07579 डॉलर 2.30%
कार्डानो (Cardano) 0.2919 डॉलर (-)0.20%
सोलाना (Solana) 22.86 डॉलर (-)0.06%
ट्रॉन (Tron) 0.07642 डॉलर (-)1.31%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।