Crypto Price: BitCoin में डेढ़ फीसदी की गिरावट, टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो आज ग्रीन

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो ही ग्रीन है। वहीं मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसमें डेढ़ फीसदी से अधिक की गिरावट आई है और मार्केट में स्थिति भी कमजोर हुई है। वीकली बात करें तो सिर्फ दो क्रिप्टो में अच्छी तेजी है

अपडेटेड Aug 25, 2023 पर 5:12 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.05 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 48.37% है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो-यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) ही ग्रीन है और वह भी लगभग फ्लैट है। वहीं मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसमें डेढ़ फीसदी से अधिक की गिरावट आई है और मार्केट में स्थिति भी कमजोर हुई है। एक बिटकॉइन अभी 1.63 फीसदी की गिरावट के साथ 26,086.44 डॉलर (21.56 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक एक फीसदी से अधिक फीकी हुई है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.45% की गिरावट आई है और यह 1.05 लाख करोड़ डॉलर (86.78 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

वीकली सिर्फ दो क्रिप्टो में अच्छी तेजी

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टो में वीकली सिर्फ दो में अच्छी मजबूती है। सात दिनों में सोलाना 5 फीसदी से अधिक चढ़ा है तो एक्सआरपी में 1 फीसदी से अधिक तेजी आई है। दो और क्रिप्टो- टेथर और यूएसडी क्वॉइन ग्रीन जोन में हैं लेकिन ये दोनों ही लगभग फ्लैट भाव पर हैं। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में सोलाना करीब 6 फीसदी कमजोर हुआ है और इस दौरान एथेरियम में डेढ़ फीसदी से अधिक तो बिटक्वॉइन में एक फीसदी से अधिक और बीएनबी में करीब एक फीसदी की कमजोरी आई है। कार्डानो और डोजेक्वॉइन इस दौरान आधे फीसदी से अधिक फिसले हैं।


सस्ती होगी विदेशी इलेक्ट्रिक कारें? Tesla से बातचीत के बीच सरकार की नई ईवी पॉलिसी लाने की योजना

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 2789 करोड़ डॉलर (2.31 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 14.69% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.05 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 48.37% है।

नहीं भाया Shoppers Stop के टॉप पोजिशन में बदलाव, 13% टूटकर बंद हुआ शेयर

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव 24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 26,086.44 डॉलर (-) 1.63%
एथेरियम (Ethereum) 1,653.36 डॉलर (-) 1.16%
टेथर (Tether) 0.9999 डॉलर (-) 0.02%
बीएनबी (BNB) 216.44 डॉलर (-) 1.75%
एक्सआरपी (XRP) 0.5127 डॉलर (-) 2.36%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर 0.01%
कार्डानो (Cardano) 0.2628 डॉलर (-) 1.73%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.06234 डॉलर (-) 2.02%
सोलाना (Solana) 20.70 डॉलर (-) 5.11%
ट्रॉन (Tron) 0.07696 डॉलर (-) 0.87%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।