Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो-यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) ही ग्रीन है और वह भी लगभग फ्लैट है। वहीं मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसमें डेढ़ फीसदी से अधिक की गिरावट आई है और मार्केट में स्थिति भी कमजोर हुई है। एक बिटकॉइन अभी 1.63 फीसदी की गिरावट के साथ 26,086.44 डॉलर (21.56 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक एक फीसदी से अधिक फीकी हुई है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.45% की गिरावट आई है और यह 1.05 लाख करोड़ डॉलर (86.78 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।
