Crypto Price: BitCoin में आधे फीसदी की गिरावट, टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो में 1% से अधिक तेजी

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज सुस्ती का माहौल है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो में ही एक फीसदी से अधिक हलचल है। मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसमें आधे फीसदी से अधिक गिरावट है और क्रिप्टो मार्केट में इसका दबदबा भी कम हुआ है

अपडेटेड Sep 05, 2023 पर 5:10 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.12 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 48.22% है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज सुस्ती का माहौल है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो- डोजेक्वॉइन (Dogecoin) में ही एक फीसदी से अधिक हलचल है। मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसमें आधे फीसदी से अधिक गिरावट है और क्रिप्टो मार्केट में इसका दबदबा भी कम हुआ है। एक बिटकॉइन अभी 0.52 फीसदी की गिरावट के साथ 25,746.11 डॉलर (21.38 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक मामूली रूप से फीकी हुई है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.47% की गिरावट आई है और यह 1.04 लाख करोड़ डॉलर (86.38 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

वीकली सिर्फ दो क्रिप्टो ग्रीन जोन में

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टो में वीकली सिर्फ दो क्रिप्टो- डोजेक्वॉइन और ट्रॉन ग्रीन जोन में हैं। इनमें डोजेक्वॉइन सात दिनों में करीब दो फीसदी मजबूत हुआ और ट्रॉन करीब डेढ़ फीसदी। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में सबसे अधिक सोलाना कमजोर हुआ है और यह 3 फीसदी से अधिक फिसला है। इसके बाद एक्सआरपी में करीब ढाई फीसदी, कार्डानो में दो फीसदी के साथ-साथ बीएनबी और बिटक्वॉइन में एक-एक फीसदी की गिरावट आई है। इस दौरान एथेरियम में करीब 0.75 फीसदी की कमजोरी आई तो टेथर और यूएसडी क्वॉइन लगभग फ्लैट भाव पर रेड जोन में है।


Chennai Super Kings का बड़ा धमाका, FY23 में बढ़ गया 65%, अब इन कामों के लिए कर्ज जुटाने की योजना

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 25,746.11 डॉलर (-) 0.52%
एथेरियम (Ethereum) 1,631.59 डॉलर (-) 0.04%
टेथर (Tether) 0.9994 डॉलर (-) 0.02%
बीएनबी (BNB) 215.10 डॉलर 0.55%
एक्सआरपी (XRP) 0.5027 डॉलर 0.08%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.00 डॉलर 0.01%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.06392 डॉलर 1.14%
कार्डानो (Cardano) 0.2563 डॉलर 0.14%
सोलाना (Solana) 19.48 डॉलर (-) 0.88%
ट्रॉन (Tron) 0.07731 डॉलर 0.53%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 2458 करोड़ डॉलर (2.04 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 10.76% अधिक है। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.12 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 48.22% है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।