Crypto Price: BitCoin की चमक फीकी, लेकिन मार्केट में बढ़ा दबदबा, चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो की लेटेस्ट स्थिति

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 करेंसीज में आज मिला-जुला रुझान है। वहीं वीकली सिर्फ दो क्रिप्टो में ही अच्छी तेजी दिख रही है। अब सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक फीकी हुई है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में इसका दबदबा बढ़ा है। चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो की लेटेस्ट स्थिति

अपडेटेड Sep 13, 2023 पर 4:58 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.06 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 49.06% है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 करेंसीज में आज मिला-जुला रुझान है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक फीकी हुई है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में इसका दबदबा बढ़ा है। एक बिटकॉइन अभी 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 26,110.36 डॉलर (21.66 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) में आधे फीसदी से अधिक गिरावट है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.19% की गिरावट आई है और यह 1.04 लाख करोड़ डॉलर (86.28 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

वीकली सिर्फ दो क्रिप्टो में अच्छी तेजी

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टो में वीकली सिर्फ दो क्रिप्टो में अच्छी तेजी है। एक हफ्ते में ट्रॉन तीन फीसदी से अधिक और बिटक्वॉइन डेढ़ फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। वहीं टेथर और यूएसडी क्वॉइन ग्रीन जोन में हैं लेकिन लगभग फ्लैट भाव पर। दूसरी तरफ एक हफ्ते में सबसे अधिक सोलाना कमजोर हुआ है और यह 8 फीसदी से अधिक टूटा है। इसके बाद डोजेक्वॉइन और एक्सआरपी में 4-4 फीसदी से अधिक की गिरावट है। कार्डानो 3 फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है। इस दौरान एथेरियम करीब दो फीसदी और बीएनबी करीब डेढ़ फीसदी टूटा है।


SEBI के इन नियमों से ब्रोकर्स की आफत, बदलाव की सिफारिश

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 3017 करोड़ डॉलर (2.50 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 21.40% कम है। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.06 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 49.06% है।

Byju's News: 'रेस्टोरेंट' में पैसे छिपाए बायजूज ने, लेंडर्स का बड़ा आरोप

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 26,110.36 डॉलर (-)0.12%
एथेरियम (Ethereum) 1,600.03 डॉलर   (-)0.80%
टेथर (Tether) 0.9999 डॉलर 0.02%
बीएनबी (BNB) 211.56 डॉलर (-)0.71%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.00 डॉलर 0.02%
एक्सआरपी (XRP) 0.4808 डॉलर 0.03%
कार्डानो (Cardano) 0.2476 डॉलर (-)0.88%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.06124 डॉलर (-)1.02%
सोलाना (Solana) 18.11 डॉलर (-)1.75%
ट्रॉन (Tron) 0.08071 डॉलर 1.89%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।