Crypto Price: BitCoin आया ₹43000 के नीचे, Ethereum की भी 1% फीकी हुई चमक

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के आधे क्रिप्टो रेड जोन में हैं तो आधे ग्रीन जोन में। मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन की बात करें तो यह टूटकर 43000 डॉलर के नीचे आ गया है और क्रिप्टो मार्केट में इसका दबदबा भी घटा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक 1 फीसदी से अधिक फीकी हुई है

अपडेटेड Dec 20, 2023 पर 5:08 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.17 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 52.07% है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के आधे क्रिप्टो रेड जोन में हैं तो आधे क्रिप्टो ग्रीन जोन में। मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन की बात करें तो यह टूटकर 43000 डॉलर के नीचे आ गया है और क्रिप्टो मार्केट में इसका दबदबा भी घटा है। एक बिटकॉइन अभी 0.64 फीसदी की गिरावट के साथ 42,883.26 डॉलर (35.67 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक 1 फीसदी से अधिक फीकी हुई है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.45% की गिरावट आई है और यह 1.61 लाख करोड़ डॉलर (133.94 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो में तेज गिरावट

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टो में वीकली सिर्फ दो ही रेड जोन में है। हालांकि इसमें भी सिर्फ डोजेक्वॉइन में ही तेज गिरावट है और सात दिनों में यह ढाई फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है। वहीं यूएसडी क्वाइन लगभग फ्लैट भाव पर रेड जोन में है। दूसरी तरफ एक हफ्ते में सबसे अधिक एवालांचे मजबूत हुआ है और यह एक हफ्ते में 17 फीसदी से अधिक ऊपर चढ़ा है।


सोलाना एक हफ्ते में करीब 17 फीसदी मजबूत हुआ है। एक हफ्ते में बिटक्वाइन 4 फीसदी से अधिक, कार्डानो और बीएनबी 2-2 फीसदी से अधिक, एथेरियम डेढ़ फीसदी से अधिक और एक्सआरपी 1 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। सात दिनों में टेथर लगभग फ्लैट भाव पर है।

दो महीने में ही Nazara का बड़ा धमाका, पेश किए चार भारतीय स्टूडियो के 5 गेम्स

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 5832 करोड़ डॉलर (4.85 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 2.40 फीसदी कम है। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.17 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 52.07% है।

भारत में कारोबार बंद करने के फैसले पर फिर विचार करेगी Ford, ये है वजह

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव 24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 42,883.26 डॉलर (-) 0.64%
एथेरियम (Ethereum) 2,216.48 डॉलर (-) 1.11%
टेथर (Tether) 0.9999 डॉलर 0.04%
बीएनबी (BNB) 256.86 डॉलर 2.61%
सोलाना (Solana) 77.33 डॉलर 3.43%
एक्सआरपी (XRP) 0.6127 डॉलर 0.30%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 0.9999 डॉलर (-) 0.02%
कार्डानो (Cardano) 0.5908 डॉलर (-) 1.26%
एवालांचे (Avalanche) 42.76 डॉलर 4.66%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.09043 डॉलर (-) 2.54%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।