Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में कोहराम, 10% तक की गिरावट, BitCoin के लिए मिला-जुला रुझान

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज कोहराम मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का सिर्फ दो क्रिप्टो ही ग्रीन जोन में है लेकिन ये भी लगभग फ्लैट भाव पर ही हैं। वहीं बाकी क्रिप्टो में 10% तक की गिरावट है। मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन की बात करें तो यह टूटकर 41100 डॉलर के नीचे आ गया है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में दबदबा बढ़ा है

अपडेटेड Dec 18, 2023 पर 5:25 PM
भाव में गिरावट के बावजूद पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.44 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 52.10% है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज कोहराम मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का सिर्फ दो क्रिप्टो- टेथर (Tether) और यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) ही ग्रीन जोन में है लेकिन ये भी लगभग फ्लैट भाव पर ही हैं। वहीं बाकी क्रिप्टो में 10% तक की गिरावट है। मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन की बात करें तो यह टूटकर 41100 डॉलर के नीचे आ गया है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में दबदबा बढ़ा है। एक बिटकॉइन अभी 1.92 फीसदी की गिरावट के साथ 41,064.15 डॉलर (34.11 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।

वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक 3 फीसदी से अधिक फीकी हुई है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 3.16% की गिरावट आई है और यह 1.54 लाख करोड़ डॉलर (127.93 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

Vedanta एक बार फिर बांटेगी डिविडेंड, हर शेयर पर ₹11 रुपये का एक्स्ट्रा मुनाफा, चेक करें रिकॉर्ड डेट


वीकली सिर्फ दो क्रिप्टो ग्रीन

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टो में वीकली सिर्फ दो ही ग्रीन जोन में है। इसमें भी सिर्फ एवालांचे ही सात दिन में करीब 4 फीसदी मजबूत हुआ है जबकि कार्डानो में आधे फीसदी से थोड़ी अधिक ही तेजी है। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में डोजेक्वॉइन सबसे अधिक करीब 11 फीसदी टूटा है। इसके बाद एक हफ्ते में XRP करीब 6 फीसदी, एथेरियम करीब 5 फीसदी, बिटक्वॉइन 3 फीसदी से अधिक और सोलाना 1 फीसदी से अधिक फिसले हैं। बीएनबी में करीब आधे फीसदी की गिरावट है तो टेथर और यूएसडी क्वॉइन में मामूली गिरावट है।

SpiceJet की हो जाएगी Go First? इन कंपनियों ने दिखाई दिलचस्पी, खुलासे पर 20% चढ़े स्पाइसजेट के शेयर

 

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 41,064.15 डॉलर (-)1.92%
एथेरियम (Ethereum) 2,137.64 डॉलर (-) 3.33%
टेथर (Tether) 0.999 डॉलर 0.01%
बीएनबी (BNB) 235.12 डॉलर (-) 2.62%
एक्सआरपी (XRP) 0.5901 डॉलर (-) 4.67%
सोलाना (Solana) 68.53 डॉलर (-) 5.48%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर 0.01%
कार्डानो (Cardano) 0.5584 डॉलर (-) 6.96%
एवालांचे (Avalanche) 37.83 डॉलर (-) 9.99%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.08843 डॉलर (-) 6.99%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 5866 करोड़ डॉलर (4.87 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 25.10% अधिक है। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.44 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 52.10% है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।