Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज अफरातफरी मची हुई है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार सिर्फ एक क्रिप्टो, एक्सआरपी (XRP) ग्रीन जोन में है। वहीं जो क्रिप्टो रेड जोन में हैं, उनमें से सिर्फ तीन में गिरावट मामूली है और बाकी सभी में एक फीसदी से अधिक गिरावट है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह डेढ़ फीसदी से अधिक टूटकर 27 हजार डॉलर के नीचे आ गया है और क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी भी घटी है। एक बिटकॉइन अभी 1.70 फीसदी की गिरावट के साथ 26,747.64 डॉलर (22.12 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।
