Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज कोहराम मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार सिर्फ एक क्रिप्टो बीएनबी (BNB) ग्रीन जोन में है और इसमें भी एक फीसदी से कम उछाल है। वहीं सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह ढाई फीसदी कमजोर हुआ है और क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी भी कम हुई है। एक बिटकॉइन अभी 2.54 फीसदी की गिरावट के साथ 28,029.47 डॉलर (23 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी करीब दो फीसदी टूट गया है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 2.29 फीसदी की गिरावट आई है और यह 1.18 लाख करोड़ डॉलर (96.86 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।
