Get App

Crypto Price: टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो में अच्छी तेजी, BitCoin की चमक फीकी लेकिन मार्केट में बढ़ा दबदबा

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज कोहराम मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार क्रिप्टोकरेंसीज में सिर्फ दो ही आज ग्रीन जोन में हैं लेकिन इनमें से सिर्फ एक में ही अच्छी तेजी है। वहीं बाकी क्रिप्टो जो रेड जोन में हैं, उनमें भी सिर्फ एक में ही मामूली गिरावट है और बाकी में 7 फीसदी तक की गिरावट है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसमें मिला-जुला रुझान है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 06, 2024 पर 4:00 PM
Crypto Price: टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो में अच्छी तेजी, BitCoin की चमक फीकी लेकिन मार्केट में बढ़ा दबदबा
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.45 फीसदी मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 52.06 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज कोहराम मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार क्रिप्टोकरेंसीज में सिर्फ दो-बीएनबी (BNB) और टेथर (Tether) ही आज ग्रीन जोन में हैं। हालांकि इनमें से सिर्फ बीएनबी में ही अच्छी तेजी है और टेथर फ्लैट भाव पर है। वहीं बाकी क्रिप्टो जो रेड जोन में हैं, उनमें भी सिर्फ एक- यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) में ही मामूली गिरावट है। बाकी में 7 फीसदी तक की गिरावट है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसमें मिला-जुला रुझान है। यह एक फीसदी से अधिक टूटा है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में स्थिति मजबूत हुई है और 52 फीसदी के पार पहुंच गई है।

एक बिटकॉइन अभी 1.06 फीसदी की गिरावट के साथ 43,665.85 डॉलर (36.33 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी आज 1 फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.99% की गिरावट आई है और यह 1.64 लाख करोड़ डॉलर (136.43 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

Budget 2024: NPS में कॉन्ट्रिब्यूशन पर छूट की सीमा बढ़ाने की मांग, PFRDA के चेयरमैन ने बताई यह वजह

वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो में अच्छी तेजी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें