Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में कोहराम, BitCoin की चमक फीकी, लेकिन आधे मार्केट पर कब्जा बरकरार

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज कोहराम मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में आज सभी रेड जोन में हैं। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह आधे फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी मजबूत हुई है और अब भी आधे क्रिप्टो मार्केट पर इसका कब्जा बरकरार है

अपडेटेड Jun 28, 2023 पर 5:06 PM
Story continues below Advertisement
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.10% मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 50.21% हिस्सेदारी है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज कोहराम मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में आज सभी रेड जोन में हैं। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह आधे फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी मजबूत हुई है और अब भी आधे क्रिप्टो मार्केट पर इसका कब्जा बरकरार है। एक बिटकॉइन अभी 0.81 फीसदी की गिरावट के साथ 30,346.22 डॉलर (24.90 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) में आधे फीसदी से अधिक की गिरावट है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.08% की गिरावट आई है और यह 1.17 लाख करोड़ डॉलर (95.99 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली मिला-जुला रुझान

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली मिला-जुला रुझान है। सबसे अधिक तेजी बिटक्वॉइन में है और सात दिनों में यह 5 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ। वहीं ट्ऱॉन भी करीब 5 फीसदी ऊपर चढ़ा है। इसके बाद एथेरियम ढाई फीसदी से अधिक, डोजेक्वॉइन करीब 1 फीसदी और टेथर लगभग फ्लैट है। वहीं दूसरी तरफ बीएनबी में करीब 5 फीसदी की गिरावट है। इसके बाद एक हफ्ते में एक्सआरपी और सोलाना में 3-3 फीसदी से अधिक और कार्डानो में करीब आधे फीसदी की गिरावट है। यूएसडीक्वॉइन भी रेड जोन में है लेकिन लगभग फ्लैट।


Bank Nifty की एक्सपायरी डेट पहले शुक्रवार और फिर वापस गुरुवार क्यों? इस फैसले से किसे राहत?

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 30,346.22 डॉलर (-) 0.81%
एथेरियम (Ethereum) 1,862.24 डॉलर (-) 0.91%
टेथर (Tether) 0.9999 डॉलर (-) 0.01%
बीएनबी (BNB) 233.78 डॉलर (-) 2.18%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 0.9998 डॉलर (-) 0.02%
एक्सआरपी (XRP) 0.4764 डॉलर (-) 0.91%
कार्डानो (Cardano) 0.2757 डॉलर (-) 2.59%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.06451 डॉलर (-) 1.31%
ट्रॉन (Tron) 0.07421 डॉलर (-) 0.78%
सोलाना (Solana) 16.17 डॉलर (-) 2.69%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 3540 करोड़ डॉलर (2.90लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 2.05% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.10% मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 50.21% हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।