Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में कोहराम, BitCoin में 2% की गिरावट, वीकली भी स्थिति बेहतर नहीं

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज कोहराम मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का कोई भी क्रिप्टो ग्रीन नहीं है और वीकली भी स्थिति अच्छी नहीं दिख रही है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक करीब दो फीसदी फीकी हुई है और क्रिप्टो मार्केट में इसका दबदबा भी कम होकर 49 फीसदी के नीचे आ गया है

अपडेटेड Sep 25, 2023 पर 5:13 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.28 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 48.90s% है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज कोहराम मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का कोई भी क्रिप्टो ग्रीन नहीं है और वीकली भी स्थिति अच्छी नहीं दिख रही है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक करीब दो फीसदी फीकी हुई है और क्रिप्टो मार्केट में इसका दबदबा भी कम होकर 49 फीसदी के नीचे आ गया है। एक बिटकॉइन अभी 2.05 फीसदी की गिरावट के साथ 26,053.94 डॉलर (21.66 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक डेढ़ फीसदी कम हुई है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.47% की गिरावट आई है और यह 1.04 लाख करोड़ डॉलर (86.45 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

वीकली भी स्थिति अच्छी नहीं

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टो में वीकली भी स्थिति अच्छी नहीं दिख रही है और सभी क्रिप्टो रेड जोन में हैं। एक हफ्ते में सबसे अधिक करीब 10 फीसदी टॉनक्वॉइन कमजोर हुआ है। इसके बाद सात दिनों में एथेरियम और बीएनबी 5-5 फीसदी, बिटक्वॉइन 4 फीसदी से अधिक, कार्डानो 4 फीसदी, डोजेक्वॉइन 3 फीसदी और XRP एक फीसदी से अधिक टूटे हैं। इस दौरान सोलाना आधे फीसदी से अधिक फिसला है तो टेथर और यूएसडी क्वॉइन लगभग फ्लैट भाव पर रेड जोन में हैं।


Stocks to Sell: फटाफट बेच दें ये तीन शेयर, 48% तक गिरने वाला है भाव

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 2344 करोड़ डॉलर (1.94 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 62.98% अधिक है। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.28 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 48.90s% है।

MFs की बड़ी शॉपिंग, इन चार निजी बैंकों में बढ़ा ली हिस्सेदारी

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 26,053.94 डॉलर (-) 2.05%
एथेरियम (Ethereum) 1,570.71 डॉलर (-) 1.51%
टेथर (Tether) 0.9997 डॉलर (-) 0.04%
बीएनबी (BNB) 208.58 डॉलर (-) 1.01%
एक्सआरपी (XRP) 0.4942 डॉलर (-) 3.30%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 0.9999 डॉलर (-) 0.01%
कार्डानो (Cardano) 0.2439 डॉलर (-) 0.69%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.06065 डॉलर (-) 1.42%
सोलाना (Solana) 19.47 डॉलर (-) 0.59%
टॉनक्वॉइन (Toncoin) 2.19 डॉलर (-) 1.98%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।