Crypto Price: टॉप-10 का सिर्फ दो क्रिप्टो आज ग्रीन, BitCoin की चमक फीकी

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज कोहराम मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो ही ग्रीन जोन में हैं। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक फीकी हुई है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में इसका दबदबा हल्का सा बढ़ा है। वहीं वीकली बात करें तो टॉप 10 में वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो ही रेड जोन में है

अपडेटेड Oct 04, 2023 पर 4:59 PM
Story continues below Advertisement
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.06 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 49.49% है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज कोहराम मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो-एक्सआरपी (XRP) और ट्रॉन (Tron) ही ग्रीन जोन में हैं। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक फीकी हुई है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में इसका दबदबा हल्का सा बढ़ा है। एक बिटकॉइन अभी 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 27,535.38 डॉलर (22.92 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक आधे फीसदी से अधिक फीकी हुई है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.45% की गिरावट आई है और यह 1.09 लाख करोड़ डॉलर (90.74 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

पॉपुलर नहीं, डॉमिनेंट है गूगल, माइक्रोसॉफ्ट ने इस कारण लगाए आरोप

वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो रेड


मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टो में वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो- बीएनबी ही रेड जोन में है। सात दिन में यह करीब 0.75 फीसदी फिसला है। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में सबसे अधिक सोलाना करीब 23 फीसदी ऊपर चढ़ा है। इस दौरान 6 फीसदी से अधिक XRP ऊपर चढ़ा है तो कार्डानो, बिटक्वॉइन और ट्रॉन में 4-4 फीसदी से अधिक तेजी आई। एक हफ्ते में एथेरियम डेढ़ फीसदी से अधिक और डोजेक्वॉइन करीब 0.20 फीसदी उछले हैं जबकि यूएसडी क्वॉइन लगभग फ्लैट भाव पर है।

750 शेयरों को ट्रैक करने वाला म्यूचुअल फंड, पहली बार आई है ऐसी स्कीम, चेक करें पूरी डिटेल्स

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 3474 करोड़ डॉलर (2.89 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 15.93% कम है। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.06 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 49.49% है।

मोटे अनाजों को बढ़ावा देने की एक और तैयारी, इस कंडीशन में GST हो जाएगा जीरो

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव 24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 27,535.38 डॉलर (-) 0.36%
एथेरियम (Ethereum) 1,646.42 डॉलर (-) 0.80%
टेथर (Tether) 0.9999 डॉलर (-) 0.01%
बीएनबी (BNB) 212.47 डॉलर (-) 1.26%
एक्सआरपी (XRP) 0.5346 डॉलर 4.90%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 0.9999 डॉलर (-) 0.01%
सोलाना (Solana) 23.55 डॉलर (-) 2.73%
कार्डानो (Cardano) 0.2572 डॉलर (-) 1.83%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.0611 डॉलर (-) 1.41%
ट्रॉन (Tron) 0.08891 डॉलर 1.07%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।