Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में खूनी होली, BitCoin आया 20 हजार डॉलर के नीचे, टॉप-10 के बाकी करेंसीज का भी हाल बेहतर नहीं

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज अफरा-तफरी मची हुई है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सिर्फ टेथर (Tether) ही ग्रीन जोन में है लेकिन यह भी लगभग फ्लैट भाव पर है। बाकी क्रिप्टो में सिर्फ बाईनेंस यूएसडी (Binance USD) और यूएसडी कॉइन (USD Coin) में मामूली गिरावट है। सबसे बड़ा क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) तो 20 हजार डॉलर के नीचे आ गया है

अपडेटेड Mar 10, 2023 पर 4:06 PM
Story continues below Advertisement
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.47 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 41.63 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज अफरा-तफरी मची हुई है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सिर्फ टेथर (Tether) ही ग्रीन जोन में है लेकिन यह भी लगभग फ्लैट भाव पर है। बाकी क्रिप्टो में सिर्फ बाईनेंस यूएसडी (Binance USD) और यूएसडी कॉइन (USD Coin) में मामूली गिरावट है और टॉप-10 के बाकी करेंसीज में तेज गिरावट है। सबसे बड़ा क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) तो 20 हजार डॉलर के नीचे आ गया है। एक बिटकॉइन अभी 8.13 फीसदी की गिरावट के साथ 19,888.11 डॉलर (16.32 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।

वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी 8 फीसदी से अधिक टूटकर 1400 डॉलर के नीचे आ गया है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 7.16 फीसदी की गिरावट आई है और यह 92.18 हजार करोड़ डॉलर (75.61 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

KSB Share Price: कमजोर मार्केट में भी 9% चढ़े शेयर, इस कारण निवेशकों में दिखा खरीदारी का रुझान, अभी और आएगी तेजी


वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो रेड जोन में

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली सिर्फ बाईनेंस यूएसडी (Binance USD) ही ग्रीन जोन में हैं। हालांकि यह भी लगभग फ्लैट भाव पर ही है। सात दिनों में सबसे अधिक पॉलीगॉन (Polygon) कमजोर हुआ है। यह 18 फीसदी से अधिक गिरा है। टॉप के दो क्रिप्टो की बात करें तो सात दिनों में बिटकॉइन और एथेरियम में करीब 11 फीसदी की गिरावट आई है।

कमजोर मार्केट में भी Hind Rectifiers के शेयरों में 15% का उछाल, इस कारण धड़ाधड़ हो रही खरीदारी

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटकॉइन (BitCoin) 19,888.11 डॉलर (-) 8.13%
एथेरियम (Ethereum) 1,398.67 डॉलर (-) 8.77%
टेथर (Tether) 0.9999 डॉलर 0.01%
यूएसडी कॉइन (USD Coin) 0.9997 डॉलर (-) 0.04%
बीएनबी (BNB) 268.31 डॉलर (-) 6.94%
एक्सआरपी (XRP) 0.3647 डॉलर (-) 7.57%
कार्डानो (Cardano) 0.3017 डॉलर (-) 4.21%
डॉजकॉइन (Dogecoin) 0.06434 डॉलर (-) 9.98%
बाईनेंस यूएसडी (Binance USD) 1.0 डॉलर (-) 0.03%
पॉलीगॉन (Polygon) 0.9602 डॉलर (-) 8.07%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में तेजी

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 7015 करोड़ डॉलर (5.75 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 58.68% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.47 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 41.63 फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।