Crypto Price: 3% टूट गया BitCoin, एथेरियम में 4% की गिरावट, टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो बना रॉकेट

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज कोहराम मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सिर्फ दो ही ग्रीन जोन में हैं। इसमें से एक तो लगभग फ्लैट ही है। वहीं मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह 3 फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है और क्रिप्टो मार्केट में भी हिस्सेदारी घटी है

अपडेटेड Dec 11, 2023 पर 5:30 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.17% कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 52.38% हिस्सेदारी है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज कोहराम मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सिर्फ दो-डोजेक्वॉइन (Dogecoin) और एवलांचे (Avalanche) ही ग्रीन जोन में हैं। इसमें से एक तो लगभग फ्लैट ही है। वहीं मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह 3 फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है और क्रिप्टो मार्केट में भी हिस्सेदारी घटी है। एक बिटकॉइन अभी 3.24 फीसदी की गिरावट के साथ 42,316.70 डॉलर (35.28 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।

वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक करीब चार फीसदी फीकी हुई है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 2.83% की गिरावट आई है और यह 1.58 लाख करोड़ डॉलर (131.72 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

Sensex@1,00,000: दो साल में सेंसेक्स 1 लाख के पार, इन सेक्टर के शेयरों में आएगी बंपर तेजी


वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो रेड

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो- टेथर ही रेड जोन में हैं लेकिन यह भी लगभग फ्लैट ही है। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में सबसे अधिक तेजी एवालांचे में आई और यह करीब 66 फीसदी ऊपर चढ़ा है। इसके बाद कार्डानो में करीब 38 फीसदी की तेजी आई है। इसके बाद एक हफ्ते में डोजेक्वॉइन करीब 13 फीसदी, सोलाना 12 फीसदी से अधिक, बीएनबी करीब 3 फीसदी और बिटक्वॉइन करीब 2 फीसदी मजबूत हुआ है। इस दौरान XRP करीब 1 फीसदी, एथेरियम आधे फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है जबकि यूएसडी क्वाइन लगभग फ्लैट भाव पर है।

India's Highest-paid CEO: सबसे अधिक विप्रो के सीईओ की है सैलरी, चेक करें इसके बाद किस कंपनी ने मारी बाजी

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 42,316.70 डॉलर (-) 3.24%
एथेरियम (Ethereum) 2,245.79 डॉलर (-) 3.91%
टेथर (Tether) 0.9999 डॉलर (-) 0.05%
बीएनबी (BNB) 236.27 डॉलर (-) 1.09%
एक्सआरपी (XRP) 0.6247 डॉलर (-) 4.82%
सोलाना (Solana) 69.35 डॉलर (-) 3.19%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 0.9999 डॉलर (-) 0.02%
कार्डानो (Cardano) 0.5534 डॉलर (-) 6.55%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.09871 डॉलर 0.16%
एवलांचे (Avalanche) 36.47 डॉलर 13.92%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 7280 करोड़ डॉलर (6.07 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 40.34% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.17% कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 52.38% हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।