Get App

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में कोहराम, BitCoin की चमक फीकी, टॉप-10 करेंसीज की ये है हालत

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज कोहराम मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो आज ग्रीन हैं। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक फीकी पड़ी है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में दबदबा बढ़ा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक 1 फीसदी से अधिक घटी है लेकिन यह 2000 डॉलर के पार बना हुआ है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 21, 2023 पर 5:20 PM
Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में कोहराम, BitCoin की चमक फीकी, टॉप-10 करेंसीज की ये है हालत
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.36% मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 51.60% है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज कोहराम मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो- बीएनबी (BNB) आज ग्रीन हैं। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक फीकी पड़ी है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में दबदबा बढ़ा है। एक बिटकॉइन अभी 0.22 फीसदी की गिरावट के साथ 37,257.45 डॉलर (31.05 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक 1 फीसदी से अधिक घटी है लेकिन यह 2000 डॉलर के पार बना हुआ है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.83% की गिरावट आई है और यह 1.42 लाख करोड़ डॉलर (118.33 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

वीकली मिला-जुला रुझान

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टो में वीकली मिला-जुला रुझान है। एक हफ्ते में सबसे अधिक सोलाना उछला है और यह 7 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। इसके बाद कार्डानो करीब 7 फीसदी, बीएनबी 6 फीसदी से अधिक, डोजेक्वॉइन करीब 5 फीसदी और बिटक्वॉइन ढाई फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। वहीं इस दौरान XRP करीब 6 फीसदी, ट्रॉन करीब 4 फीसदी और एथेरियम एक फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है। टेथर और यूएसडी क्वॉइन लगभग फ्लैट भाव पर हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें